Sonipat NH44 Scooty Truck Accident Claims Three Youth Lives Near Nangal Khurd Flyover | Haryana news | दिल्ली-पानीपत हाईवे पर 3 दोस्तों की मौत: सोनीपत में स्कूटी ट्रक में घुसी; सड़क पर बिखरी दिखीं लाशें, हेलमेट न होने से सिर फूटे – Sonipat News

Actionpunjab
4 Min Read


सोनीपत में हाईवे पर स्कूटी सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई।

हरियाणा में सोनीपत के एनएच-44 पर सोमवार शाम नांगल खुर्द फ्लाईओवर पर दिल्ली से पानीपत की ओर जा रही स्कूटी एक ट्रक में जा घुसी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। इनके शव हाईवे पर बिखरे दिखाई दिए। हादसा इतना भीषण था कि 2 युवकों की मौके

.

जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों हेलमेट नहीं पहने थे, इसलिए इनके सिर में चोट आई थी। इस एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं, तीनों के शव को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। तीनों की रात में पहचान हो पाई।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। वहीं, टूटी स्कूटी को पुलिस थाने ले गई।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। वहीं, टूटी स्कूटी को पुलिस थाने ले गई।

नांगल खुर्द फ्लाईओवर पर हुआ हादसा यह एक्सीडेंट नांगल खुर्द फ्लाईओवर पर दिल्ली–पानीपत लेन में हुआ। स्कूटी सवार 3 दोस्त दिल्ली से पानीपत की ओर जा रहे थे। तभी अचानक आगे चल रहे ट्रक में उनकी स्कूटी जा घुसी। इस टक्कर में स्कूटी आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार युवक सड़क पर जा गिरे।

दो युवकों की मौके पर ही मौत एक्सीडेंट में स्कूटी सवार 3 में से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत पास के निदान अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि स्कूटी सवार तीनों युवक बिना हेलमेट के थे। हेलमेट न होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई, जिससे जान बचाना संभव नहीं हो सका।

एक्सीडेंट के बाद मौके पर मृत पड़ा एक युवक।

एक्सीडेंट के बाद मौके पर मृत पड़ा एक युवक।

ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

दिल्ली रोहिणी के रहने वाले थे मृतक मुरथल थाने के जांच अधिकारी ASI सुशील ने बताया कि स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली (DL11P-0292) का है। इसके आधार पर मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया।

मृतकों की पहचान दिल्ली के रोहिणी स्थित कृष्ण विहार निवासी 20 वर्षीय मयंक शर्मा पुत्र विजय शर्मा, उसके दोस्त दीपक और तुषार के रूप में हुई है। तीनों एक-दूसरे के पड़ोसी और करीबी दोस्त बताए गए हैं।

एक्सीडेंट के बाद मुरथल थाने में खड़ी युवकों की स्कूटी।

एक्सीडेंट के बाद मुरथल थाने में खड़ी युवकों की स्कूटी।

अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई, जिससे पीछे आ रहा स्कूटी सवार संतुलन नहीं संभाल सका और वह ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

घर का इकलौता बेटा था मयंक मृतक मयंक शर्मा अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता विजय शर्मा की अपनी फैक्ट्री है। बताया गया है कि मयंक के दादा की रविवार को ही तेरहवीं हुई थी।

मंगलवार को होगा पोस्टमॉर्टम तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि परिजन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *