Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (6 January 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 6 जनवरी का राशिफल: कन्या राशि वालों को प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है और मीन राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं

Actionpunjab
15 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (6 January 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

6 जनवरी, मंगलवार को मेष राशि वालों को नए मौके मिलेंगे और नौकरी में ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को अपने से बड़े लोगों की मदद मिलेगी और फायदा होगा। कन्या राशि वालों को प्रॉपर्टी के मामले में फायदा मिल सकता है।

धनु राशि वालों को बिजनेस में निवेश से फायदा होगा। मकर राशि वालों को नया बिजनेस शुरू करने या लोन लेने का योग बनेगा। मीन राशि वालों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव- आज कोई नया अवसर मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत और प्रयास के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है। नेगेटिव- भावुकता में कोई आपको अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकता है, इसलिए व्यावहारिक रहें। जोखिम वाले कामों में पैसा न लगाएं, नुकसान हो सकता है। यात्रा के दौरान अनजान लोगों से नजदीकी न बढ़ाएं और अपनी निजी जानकारी साझा न करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक संपर्कों से नई जानकारियां मिलेंगी, जो आगे चलकर फायदा देंगी। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है और अधिकारियों से संबंध भी बेहतर होंगे। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा, लेकिन एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर हो सकते हैं, सावधान रहें। इसका नकारात्मक असर परिवार पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- आज परिस्थितियां बेहतर होंगी और कई मौके मिलेंगे। कुछ नया सीखने में समय जाएगा और यही अनुभव आगे चलकर आपके काम आएगा। परिवार की व्यवस्था बेहतर रखने में भी आपका योगदान रहेगा। नेगेटिव- किसी भी योजना पर अमल करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। अपनी योजनाएं और गतिविधियां किसी से साझा न करें। जरूरत पड़े तो थोड़ा स्वार्थी बनना भी जरूरी है, वरना दूसरों की वजह से नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार की योजना को आगे बढ़ाने का समय है, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दें। इससे सही फैसला लेना आसान होगा। ऑफिस में आपकी काम करने की शैली की सराहना होगी। लव- जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। रिश्ते सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- जिन्हें मधुमेह या ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे लापरवाही न करें और नियमित जांच कराते रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान निकालें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रह सकती है। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन को जरूर मानें। अभिमान और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है। बच्चों की समस्याएं ध्यान से सुनें और शांतिपूर्वक सुलझाएं, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय के निजी मामलों में दूसरों की सलाह नुकसान दे सकती है, बेहतर होगा कि आज कोई बड़ा फैसला न लें। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अच्छा है। सरकारी नौकरी वालों को काम ज्यादा होने से तनाव रह सकता है। लव- घर में खुशहाली रहेगी। कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। विवाह के इच्छुक लोगों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द बढ़ सकता है। योग और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- समय के अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना आपको सकारात्मक बनाएगा। इससे व्यक्तित्व में निखार भी आएगा। घर में किसी मांगलिक काम की योजना बन सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। नेगेटिव- कोई जरूरी दस्तावेज न मिलने से चिंता हो सकती है। नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति परेशानी का कारण बन सकता है। वित्त से जुड़ी बातें गोपनीय रखें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले वरिष्ठ लोगों की सलाह लें।

व्यवसाय- व्यापार में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। विज्ञापन बढ़ाने से काम में सुधार होगा। मीडिया और मार्केटिंग की ज्यादा से ज्यादा जानकारी लें। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का दबाव रहेगा। लव- घर में सुख-शांति और तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की वजह से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य- मौसम के कारण थकान और सुस्ती रह सकती है। पर्याप्त आराम करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- आज किसी खास काम में सफलता मिलेगी, जिससे मूड अच्छा रहेगा। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। अपनी योजना को आगे बढ़ाने में संपर्कों का सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- किसी रिश्तेदार से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। बेवजह सोच-विचार करने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में लगाएं, इससे सुकून मिलेगा।

व्यवसाय- मशीनरी और कारखाने से जुड़े कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। उच्च अधिकारियों और सम्मानित लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें, यह फायदे का रहेगा। उनके सहयोग से बड़ा ऑर्डर या अनुबंध मिल सकता है। फाइनेंस से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। लव- परिवार के साथ मिलकर समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन सोच को सकारात्मक रखना जरूरी है। नकारात्मकता हावी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आज खुशी भरा दिन रहेगा। मित्रों और परिजनों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझने की संभावना है, इसलिए प्रयास करते रहें। बच्चों को कोई उपहार दें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला भारी पड़ सकता है। दूसरों की आलोचना में समय और ऊर्जा न गंवाए, वरना आपकी काबिलियत पर सवाल उठ सकते हैं। कुछ लोग स्वार्थ के कारण आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

व्यवसाय- कामकाज व्यवस्थित रहेगा, लेकिन किसी के हस्तक्षेप से आपकी योजना बिगड़ सकती है। इसलिए दूसरों की सलाह पर ज्यादा भरोसा न करें, अपनी क्षमता पर ध्यान दें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस से बचने के लिए मौसम के अनुसार खानपान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन भी करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- परिवार और निजी कामों को लेकर कुछ योजना बनेगी। कोई कीमती वस्तु भी खरीदी जा सकती है। अपनी क्षमता पर भरोसा रखते हुए योजनाओं को आगे बढ़ाएं, सफलता जरूर मिलेगी। नेगेटिव- आपका कोई नजदीकी व्यक्ति धोखा दे सकता है। इससे मन कमजोर हो सकता है और कोई मौका हाथ से निकल सकता है। नुकसान की आशंका है, और किसी फैसले में असमंजस रह सकता है।

व्यवसाय- आय के साधन बने रहेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। आपके त्वरित फैसले सही रहेंगे। व्यवसायिक पार्टियों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। ऑफिस में सहयोगियों से बहस में न पड़ें। लव- दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें। उन्हें सिर्फ दोस्ती तक सीमित रखें तो बेहतर है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन डायबिटीज वाले लोग दिनचर्या व्यवस्थित रखें और लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- मन को शांत रखने के लिए अध्यात्म और अध्ययन में समय जाएगा। घर में नजदीकी लोगों के आने से माहौल अच्छा रहेगा। बातचीत के जरिए किसी समस्या का समाधान भी निकल सकता है। नेगेटिव- लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। छोटी सी लापरवाही रिश्ते खराब कर सकती है। संतान की किसी गलत गतिविधि का पता चलने से मन दुखी रहेगा, लेकिन बात को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे। काम ज्यादा हो तो कुछ जिम्मेदारी कर्मचारियों को भी दें, इससे आपका बोझ कम होगा। नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग में धैर्य रखें और विवाद से दूर रहें। लव- घरेलू जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। स्थिति संभालने की जिम्मेदारी आपको ही निभानी पड़ेगी। प्रेम संबंधों में ईमानदारी रखें। स्वास्थ्य- छाती में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। यह मौसम की वजह से भी हो सकता है, इसलिए जीवनशैली व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- आज नई दोस्ती बन सकती है, जो आगे चलकर फायदे की रहेगी। हर स्थिति में अपने सिद्धांतों पर टिके रहना आपको मान-सम्मान दिलाएगा। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- पड़ोसियों से निजी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे रिश्तों पर असर पड़ेगा। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। भागदौड़ भरी दिनचर्या आपको थका सकती है।

व्यवसाय- कामकाज में थोड़ी मंदी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद इसकी भरपाई कर लेंगे। आप किसी भी तरह अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। व्यवसाय विस्तार के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। लव- घर में मेहमानों के आने से उत्सव जैसा माहौल बनेगा। सब लोग पुरानी मीठी यादें साझा करके आनंद महसूस करेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप प्रसन्न रहेंगे। गैस और बदहजमी बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- दिनचर्या और काम करने का तरीका व्यवस्थित रहेगा। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर भरोसा रखें। पसंद के कामों में समय देने से नई ऊर्जा और स्फूर्ति मिलेगी। कोई काम पूरा होने की संभावना है। नेगेटिव- जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत हो सकते हैं, इसलिए योजनाएं सोच-समझकर बनाएं। माता-पिता की सलाह और मार्गदर्शन का सम्मान करें। उधारी या कर्ज वाले लेनदेन से बचें।

व्यवसाय- नए व्यापार से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने का सही समय है। साहित्य और कला से जुड़े व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। व्यवसाय के लिए लोन लेने की इच्छा है तो वह पूरी हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। ज्यादा थकान से माइग्रेन और सर्वाइकल का दर्द परेशान कर सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- व्यस्तता के बीच अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए समय निकालेंगे, इससे ऊर्जा और सुकून मिलेगा। रिश्तेदारों से फोन पर लगातार बात होगी। खास मुद्दों पर चर्चा से कई समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है। नेगेटिव- बच्चों के साथ समय बिताएं और उनका मार्गदर्शन करें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। बेवजह की आवाजाही में समय और पैसा दोनों खराब होंगे, और आपके निजी काम भी अटक सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय के कागजात और फाइलें व्यवस्थित रखें, वरना कोई जरूरी लक्ष्य नजर से हट सकता है। साझेदारी की कोई योजना चल रही है तो उस पर अभी और सोच-विचार करें। ऑफिस में माहौल शांत रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है, इसलिए काम के बीच आराम भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। फायदे के मौके तलाशने में सफलता मिलेगी। धैर्य और शांति से काम करें। कहीं से रुकी पेमेंट भी मिल सकती है, इसलिए प्रयास जारी रखें। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिल सकता है। नेगेटिव- समय का सही उपयोग जरूरी है। अपने काम से मतलब रखें और दूसरों से ज्यादा सलाह-मशविरा न करें। दिखावे के कारण फिजूलखर्ची नुकसान दे सकती है। परिवार से जुड़े फैसलों में अपनी राय जरूर दें।

व्यवसाय- अपने काम की क्वालिटी और बेहतर करें, इससे रफ्तार भी बढ़ेगी। नौकरी या कारोबार के जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। सरकारी सेवा वालों को अचानक कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। लव- पति-पत्नी को साथ बैठकर समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- तनाव और उदासी मनोबल कमजोर कर सकती है। इसका सबसे अच्छा इलाज योग और मेडिटेशन है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *