28 FIRs have been registered against the big fraudster Ravindra Soni so far. | महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक दर्ज हुई 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस – Kanpur News

Actionpunjab
2 Min Read


महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए हैं। यह चारों मुकदमे NRI के तहरीर पर जीरो क्राइम नंबर पर लिखे गए हैं, जो करीब 5.13 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़े हैं। सभी मुकदमे NRI के गृह जनपद भेज दिए गए हैं। महाठ

.

दुबई में रहने वाले NRI भावेश अशोक कुमार पटाडिया मूल रूप से राधिका पार्क मंगलपुरा रोड साणंद गुजरात के रहने वाले हैं। रविवार को वह अन्य तीन पीड़ितों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और तहरीर दी। आरोप लगाया कि रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के कहने पर उन्होंने 2.66 करोड़ रुपए (10,82,650 दिरहम) निवेश किया।

बाद में रवींद्र कंपनी बंद कर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने रवींद्र नाथ सोनी उसके साथी सूरज जुमानी, विभाष हरिसुमन त्रिवेदी, अमित गेरा, गुरनीत कौर और शाश्वत सिंह राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इसी तरह हीरानंदानी इस्टेट ठाणे कासर्वाडावाली महाराष्ट्र के सचिन विजय कुमार राजे 49.15 लाख रुपए (2 लाख दिरहम), शिवहरी निरवास श्री कृष्णापुरी मोराबादी रांची बिरयातु रांची झारखंड निवासी डॉ. पुलक पुनीत ने 76,66,436 रुपए (3,11,950 दिरहम) और सुजलांग सोसाइटी नारंगपुरा अहमदाबाद नारायणपुरा गुजरात निवासी निधि विजय मेहता ने 1,21,91,464 रुपए (4,96,075 दिरहम) की ठगी का आरोप लगाते हुए रवींद्र व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चारो अप्रवासी भारतीयों के मुकदमे दर्ज कर उनके गृह जनपद भेज दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *