Kurukshetra Wife Murder Suicide Update | Haryana News | बेवफाई से परेशान पति सिर्फ सुसाइड करना चाहता था: कुरुक्षेत्र में नोट लिखा, जहर पीते ही पत्नी को प्रेमी की कॉल आई, फिर गला घोंटा – Kurukshetra News

Actionpunjab
8 Min Read


मृतक रणदीप और उसकी पत्नी निशा का फाइल फोटो।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पत्नी के मर्डर के बाद सुसाइड केस में खुलासा हुआ है। रणदीप पत्नी निशा से तलाक लेना चाहता था, क्योंकि वह निशा के एक मुस्लिम व्यक्ति से बात करने से नाराज था। बेवफाई से परेशान रणदीप दबखेड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि के पास गया और

.

यहां से रणदीप सीधा लाडवा थाने पहुंचा। यहां पुलिस अधिकारी उसे नहीं मिले। वह निराश होकर घर लौट आया। 4 जनवरी की रात को उसने सुसाइड करने का फैसला किया। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे उसकी प्रॉपर्टी का कोई हिस्सा न मिले। इसके बाद रणदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

सूत्रों के मुताबिक, इसी बीच निशा को उसी व्यक्ति का फोन आया जिससे रणदीप परेशान था। यह देखकर रणदीप आग बबूला हो गया। रणदीप और निशा के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रणदीप ने बेल्ट से निशा का गला घोंट दिया। इसके बाद रणदीप ने गांव के जोहड़ (तालाब) में छलांग लगा दी।

लाडवा थाने के SHO ने कहा-

QuoteImage

निशा पाकिस्तान के एक नंबर पर वॉट्सएप कॉल के माध्यम से बात करती थी। उसने अपने मोबाइल में उस नंबर को “डॉ. समीर” के नाम से सेव कर रखा था।

QuoteImage

रणदीप ने पत्नी की हत्या करने के बाद गांव के तालाब में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था। इसका CCTV वीडियो सामने आया था।

रणदीप ने पत्नी की हत्या करने के बाद गांव के तालाब में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था। इसका CCTV वीडियो सामने आया था।

अब जानिए सरपंच प्रतिनिधि ने रणदीप के बारे में क्या कहा…

रणदीप बोला- पत्नी से तलाक चाहिए दबखेड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह ने बताया कि 4 जनवरी को रणदीप मेरे पास आया था। वह कहने लगा कि मुझे मेरी पत्नी से तलाक चाहिए। तब मैंने उसे कहा कि इसमें मैं क्या कर सकता हूं? तलाक तो कोर्ट से मिलेगा। रणदीप बोला कि मैं कैसे करूं? मैंने कहा कि आप थाने में जाकर शिकायत कर दो और जैसे भी आगे कार्रवाई होगी पुलिस करेगी।

थाने में कोई नहीं मिला तो वापस आया सरपंच प्रतिनिधि ने आगे बताया कि इसके बार रणदीप लाडवा थाने में गया था। इसको वहां कोई नहीं मिला तो वापस आ गया। 5 जनवरी की सुबह मेरे पास कॉल आई कि रणदीप ने जोहड़ में छलांग लगा दी। इसके बाद शव बाहर निकाला गया। उसके घर गए तो उसकी पत्नी निशा का भी शव पड़ा था।

रणदीप के बारे में जानकारी देते दबखेड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह।

रणदीप के बारे में जानकारी देते दबखेड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह।

अब जानिए सुसाइड नोट में रणदीप ने क्या लिखा….

  • वीडियो कॉल पर बात करती है: लाडवा थाने के SHO जगदीश टामक के मुताबिक रणदीप के घर में बेड पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। रणदीप सिंह ने अपने नोट में लिखा: “मैं, रणदीप सिंह, सुपुत्र श्री अमरजीत सिंह, पूरी होश-ओ-हवास में यह बयान लिख रहा हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी निशा, निवासी अंबाला है। उसके किसी आदमी के साथ नाजायज संबंध हैं। वह उससे वीडियो कॉल पर बात करती है। वह उसके साथ भागने के लिए तैयार है।
  • बच्चों को भी मार डालेगी: आगे लिखा, वह अपने बच्चों को प्यार नहीं करती, और उसे बच्चे मत देना। उसने मेरे जेवर बेचकर सारे पैसे उस आदमी को भेज दिए। वह आदमी मुझे धमकियां देता है, पैसे मांगता है, और वह वॉट्सएप पर बात करता है। वह कोई मुसलमान है, और यह मुझसे तलाक मांग रही है। मेरे मरने के बाद इसे बच्चे मत देना, वह उन्हें भी मार डालेगी। यह सब झूठ बोलती है, यह घर से भागकर उससे मिलती है और झूठ बोलती है। यह यहां कहना नहीं चाहती।
  • मेरी प्रॉपर्टी की हकदार नहीं: आगे कहा कि मेरी मौत की जिम्मेदार यही होगी। इसके ऊपर सख्त कार्रवाई हो। यह मेरे रिश्तेदारों और मित्रों को धमकी देती है, इसके पीछे कोई नहीं है। मेरे बाद इस पर कार्रवाई होनी चाहिए और उस आदमी के खिलाफ भी। मेरे फोन में सब सबूत हैं। इसकी भी वीडियो है। रब राखा। यह मेरी प्रॉपर्टी में हकदार नहीं है। मेरे बच्चों का ध्यान रखना, यह उन्हें मरवा देगी।” – रणदीप सिंह।
पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर खड़े मृतकों के परिजन और पुलिस।

पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर खड़े मृतकों के परिजन और पुलिस।

निशा के गले की हड्‌डी टूटी थी 5 जनवरी को लाडवा पुलिस ने रणदीप और निशा के शव को LNJP अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि महिला की हत्या 4 जनवरी की रात 12 से 1 बजे के बीच हुई। उसके गले की हड्‌डी टूटी हुई थी। वहीं रणदीप ने कोई जहरीला पदार्थ निगला था। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उसने तालाब में छलांग लगाई।

पेट्रोल पंप पर काम करता था रणदीप के चचेरे भाई मोहन सिंह ने बताया कि उनके चाचा अमरजीत सिंह के तीन बच्चे हैं: बेटे सोहन और रणदीप सिंह, और बेटी पूनम। रणदीप के पास डेढ़ एकड़ जमीन थी। वह पेट्रोल पंप पर भी काम करता था। सोहन लाल का विवाह 2011 में निशा के साथ हुआ था, जो अंबाला में मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास जोगी मोहल्ला की रहने वाली थी। निशा के माता-पिता नहीं थे।

रणदीप की बड़े बाई की पत्नी से हुई थी शादी मोहन सिंह ने आगे बताया कि उनका चचेरा भाई सोहन लाल मानसिक रूप से परेशान था, इसलिए निशा की शादी उसकी सहमति से रणदीप सिंह से कर दी गई थी। रणदीप से शादी के बाद निशा के पास 2 बेटे नवनीत (11) और रवनीत (7) हुए। रणदीप अपनी पत्नी निशा से परेशान था। जिंदा रहते रणदीप ने उसे बताया था कि उसकी पत्नी निशा कई दिनों से किसी अनजान नंबर पर वॉट्सऐप पर कॉल करती है।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या कर सुसाइड,VIDEO:पति ने लिखा- इसके मुस्लिम से अवैध संबंध; SHO बोले- पाकिस्तानी नंबर पर बात करती थी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेल्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी गांव में तालाब (जोहड़) में कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना रविवार-सोमवार रात करीब 1 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *