- Hindi News
- National
- Delhi JNU Protest Slogan Viral Video; Narendra Modi Amit Shah | Umar Khalid Delhi Riots
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

वीडियो 35 सेकंड का है, इसे JNU कैंपस में रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है।
दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ स्टूडेंट पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं। 35 सेकंड के वीडियो में स्टूडेंट कह रहे हैं… ” मोदी शाह की कब्र खुदेगी जेएनयू की धरती पर…।”
ऐसा कहा जा रहा है कि ये छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत नामंजूर होने का विरोध कर रहे थे। इन लोगों ने खालिद के समर्थन में जुलूस भी निकाला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हालांकि JNU स्टूडेंट्स यूनियन की अध्यक्ष अदिति मिश्रा ने कहा कि हर साल छात्र 5 जनवरी 2020 को कैंपस में हुई हिंसा की निंदा करने के लिए विरोध प्रदर्शन करते हैं।
मिश्रा ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि विरोध प्रदर्शन में लगाए गए सभी नारे वैचारिक थे और किसी पर व्यक्तिगत हमला नहीं करते थे। वे किसी के लिए निर्देशित नहीं थे।
दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने भी कहा है कि नारों के संबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
कांग्रेस नेता बोले- ये गुस्सा जाहिर करने का तरीका है
JNU कैंपस में PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि यह गुस्सा जाहिर करने का एक तरीका है। JNU में 2020 दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ गुस्सा है। उमर खालिद और शरजील इमाम साथ ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वे मुसलमान हैं। उमर खालिद और शरजील इमाम के साथ नाइंसाफी हुई है। SC का फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।