Troubled by blackmailing, a young man hanged himself. | ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने लगाया फांसी का फंदा: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, दो साल से ले रहे थे 20-20 हजार रुपए – Barmer News

Actionpunjab
2 Min Read


ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें भंवरलाल समेत दो लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना इलाके मूढों की ढाणी निवासी बीती रात

.

पुलिस के अनुसार डऊकियों की ढाणी भूरटिया निवासी कौशलाराम (23) पुत्र अणदाराम प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सोमवार रात को घर से मूढों की ढाणी गांव गया। वहां पर सुनसान मकान में मफलर से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों जब शव लटका देखा तो जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहां पर परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया।

पुलिस ने मौके से शव को नीचे उतारा गया। वहां से फिर बॉडी को बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में लाया गया। वहां पर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दी। जिसमें ब्लैकमेलिंग और परेशान करने से आहत होकर सुसाइड करना बताया है।

मृतक कौशलाराम (फाइल फोटो)

मृतक कौशलाराम (फाइल फोटो)

नागाणा थाना के एएसआई भंवरलाल ने बताया- युवक ने ब्लैकमेलिंग और धमकियों से आहत होकर सुसाइड करने की रिपोर्ट मृतक के भाई दे दी है। एक वीडियो भी आया है जिसमें भंवरलाल पुत्र मगाराम निवासी नागड़दा पर ब्लैकमेल कर 20 हजार रुपए का आरोप लगाया है। मृतक के पास में भंवरलाल लड़कियां भेजकर ब्लैकमेल करता था। फिलहाल रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

44 सेकेंड का वीडियो

सुसाइड से पहले एक 44 सेकेंड का वीडियो बनाया है। जिसमें अंधेरे में स्लो-स्लो बोल रहा था। जिसमें भंवरलाल समेत दो तीन लोगों पर ब्लैकमेल कर 20 हजार रुपए लेने का आरोप लगा रहा है। अंत में बोल रहा है कि इससे परेशान होकर मै सुसाइड कर रहा हूं। फिर उसका चेहरो भी दिखाई दे रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *