Names of 11.56 lakh voters were deleted in Prayagraj. | प्रयागराज में 11.56 लाख वोटरों के नाम कटे: दावा या आपत्ति दर्ज करने का है मौका, 2.87 लाख को भेजा जाएगा नोटिस – Prayagraj (Allahabad) News

Actionpunjab
3 Min Read


प्रयागराज में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। अनंतिम सूची से 11 लाख 56 हजार 305 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि 2 लाख 87 हजार 612 मतदाताओं को नोटिस जारी कर पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे जाएंगे

.

मौजूदा फाइनल लिस्ट में कुल 35 लाख 36 हजार 456 वोटर शामिल किया गया है। जिनमें 19 लाख 60 हजार 593 पुरुष, 15 लाख 75 हजार 536 महिलाएं और 327 ट्रांसजेंडर हैं।

एसआईआर की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई थी। इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों में वर्ष 2025 की मतदाता सूची में कुल 46,92,860 मतदाता दर्ज थे। इनमें 25,42,506 पुरुष, 21,49,884 महिलाएं और 470 अन्य मतदाता शामिल थे। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 40,534 युवा मतदाता भी सूची में थे।

घर-घर सत्यापन में मिले कई मामले

पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने हर मतदाता के घर गणना प्रपत्र पहुंचाया, लेकिन बड़ी संख्या में मतदाता घर पर नहीं मिले या उनका पता नहीं चल सका। जांच में सामने आया कि कई मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, कुछ डुप्लीकेट हैं और कई लोग स्थान बदल चुके हैं।

इन सभी को ASD (एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड) श्रेणी में रखा गया। ASD श्रेणी में कुल 11,56,305 मतदाता पाए गए, जिनमें

  • 1.73 लाख मृतक,
  • 1.60 लाख डुप्लीकेट,
  • 4.88 लाख ऐसे जिनके मकान नहीं मिले

इन सभी नामों को अनंतिम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

गलत कटे नामों को जोड़ने का मौका

यदि किसी मतदाता का नाम गलती से हट गया है, तो वह 6 जनवरी से 6 फरवरी के बीच दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है।

2.87 लाख वोटरों से मांगा जाएगा पहचान प्रमाण इसके अलावा 2,87,612 मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में रखा गया है। इन मतदाताओं या उनके माता-पिता/दादा-दादी का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिला। ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजकर पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे जाएंगे।

इनका सत्यापन और आपत्तियों का निस्तारण 6 जनवरी से 27 फरवरी तक किया जाएगा।

कई दस्तावेजों का विकल्प निर्वाचन आयोग ने पहचान के लिए कई दस्तावेजों का विकल्प दिया है। मतदाताओं को इनमें से कोई एक दस्तावेज जमा करना होगा, ताकि 6 मार्च को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *