Hisar Arohi Model School Students Win 1 Lakh at State Level Skill Business Challenge | हिसार के विद्यार्थियों ने जीता एक लाख का इनाम: केबीसी प्रतियोगिता में स्टार्टअप आइडिया किया प्रस्तुत, दिसंबर 2025 में हुई थी आयोजित – Balsamand News

Actionpunjab
2 Min Read



विजेता टीम को किया गया सम्मानित

हिसार जिले के आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी रोहिल्ला के विद्यार्थियों ने कौशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी-2.0) योजना की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक लाख रुपए का इनाम जीता है। टीम ने रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े अपने नवाचारी विचारों के साथ शीर्

.

कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के इन विद्यार्थियों ने लड़कियों के लिए एक विशेष स्कूल और ऑफिस बैग का विचार प्रस्तुत किया। इस बैग में हीटिंग एलिमेंट और खास दिनों के लिए हर्बल मिक्स शामिल था। टीम में पल्लवी, नेहा, आनंद, प्रीतम और यश शामिल थे।

स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाना लक्ष्य

स्कूल प्राचार्य डॉ. शीतल और शिक्षिका साई लता ने बताया कि केबीसी योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करना, स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। इसका मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के बाद केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

शिक्षा विभाग ने आयोजित की थी प्रतियोगिता

बता दें कि, शिक्षा विभाग ने दिसंबर 2025 में जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की थी, जिसमें 10 टीमों में से सर्वश्रेष्ठ तीन टीमों का चयन राज्यस्तरीय मंच के लिए किया गया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कुल 66 टीमों ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए उनके कम उम्र में दिखाए गए साहस और उच्च विचारों की प्रशंसा की।

रोहिल्ला की टीम ने जीती राशि

कार्यक्रम के अंत में, शिक्षा मंत्री ने टीम में शामिल विद्यार्थियों और उनकी मेंटॉर टीचर साई लता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। हिसार के जिला समन्वयक अनिल सिवाच ने कहा, “आरोही स्कूल भिवानी रोहिल्ला की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर एक लाख रुपए की राशि जीती है।

ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं।”

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *