Sonipat Driver Ramkishan Murder Case Wife Sarita Allegedly Killed Husband After Salary Dispute | Haryana news | पति का प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या की कहानी: सोनीपत में मर्डर के बाद सुबह पत्नी ने चाय पी, रस्क खाए; सास को कहा- वह लेट उठेगा – Sonipat News

Actionpunjab
9 Min Read


पति और पत्नी की उम्र में काफी अंतर था। पत्नी पर पति को अवैध संबंधों का भी शक था। – फाइल फोटो

हरियाणा के सोनीपत में मैरिज पैलेस के केयरटेकर रामकिशन की पत्नी के हाथों हुई हत्या में कई बातें सामने आई हैं। पत्नी सरिता ने प्राइवेट पार्ट दबाकर पति की हत्या करने के बाद आराम से सुबह उठकर चाय पी। साथ में रस्क खाए। फिर दूसरे कमरे में जाकर सास रुक्मणि

.

यह बात भी सामने आई है कि सोमवार रात को सरिता ने पति से 3 हजार रुपए मांगे थे। उसने मना कर दिया तो झगड़ा हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों ने साथ ही खाना आया और एक साथ सो गए। उसके बाद रात को सरिता ने पति के मुंह पर तकिया रख प्राइवेट पार्ट पर वार किए।

अभी यह भी शक है कि मर्डर में सरिता के साथ कोई और भी हो सकता है। मर्डर की धाराओं में दर्ज FIR में सरिता के अलावा सतपाल नाम के व्यक्ति का भी जिक्र है। हालांकि, अभी उसकी भूमिका को पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। बताया जा रहा है कि रामकिशन को पत्नी के चरित्र पर भी शक था। दोनों की उम्र में करीब 8 से 10 साल का अंतर था।

रामकिशन और सरिता के 2 PHOTOS…

रामकिशन और सरिता की करीब 13 साल पहले शादी हुई थी। - फाइल फोटो

रामकिशन और सरिता की करीब 13 साल पहले शादी हुई थी। – फाइल फोटो

पति की हत्या की आरोपी पत्नी सरिता फैशनेबल महिला थी। इसलिए उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था।

पति की हत्या की आरोपी पत्नी सरिता फैशनेबल महिला थी। इसलिए उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था।

सिलसिलेवार पढ़ें इस दहलाने वाले मर्डर की कहानी…

  • 13 साल पहले हुई रामकिशन-सरिता की शादी: रामकिशन पेशे से ड्राइवर था। साल 2012 में उसकी शादी सरिता से हुई। बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र में करीब 8-10 का फासला था। 39 वर्षीय रामकिशन की पत्नी सरिता फैशनेबल थी। दोनों को 12, 10 व 7 साल के 3 बेटे हैं।
  • 2 साल पहले सोनीपत आया: भाई मेहर सिंह ने बताया कि करीब 2 साल पहले काम के सिलसिले में रामकिशन गोहाना के ककाना भादरी गांव को छोड़कर सोनीपत शहर में किराए पर रहने आया।। वह गाड़ी में दुकानों पर नमकीन आदि की सप्लाई करता था।
  • 4 महीने पहले मैरिज गार्डन में रहने लगा: आशीर्वाद मैरिज गार्डन को किराए पर चलाने वाले संजय ने बताया- 4 महीने पहले रामकिशन को रहने के लिए जगह की जरूरत थी। हमने उसे कहा कि यहां 2 कमरे हैं। इसके बदले उसे गार्डन की रखवाली के लिए रख लिया। एक कमरे में पति-पत्नी रहते थे, जबकि मां रुक्मणि अपने तीन पोतों के साथ दूसरे कमरे में सोती थी।
  • पति-पत्नी में अक्सर होती थी कहासुनी: पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। सरिता फैशनेबल थी और रामकिशन को उसके चरित्र पर शक रहता था। रामकिशन के भाई मेहर सिंह का दावा है कि रामकिशन ने पत्नी सरिता को कई बार अवैध संबंधों के चलते पकड़ा था। इसी कारण पति-पत्नी में झगड़े होते रहते थे। एक बार मारपीट की घटना भी सामने आई थी, ताकि सरिता सुधर जाए।
  • एक साल पहले भी पिटवाने का आरोप: मेहर सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि एक साल पहले सोनीपत के गांव जाहरी के पास स्थित गार्डन में सरिता ने अपने पिता और अन्य लोगों को बुलाकर रामकिशन के साथ मारपीट करवाई थी। उस वक्त मेहर सिंह ने कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन रामकिशन ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
हत्या के बाद दूसरे कमरे में बैठी बुजुर्ग मां और अन्य महिलाएं।

हत्या के बाद दूसरे कमरे में बैठी बुजुर्ग मां और अन्य महिलाएं।

वारदात वाले दिन क्या-क्या हुआ…

  • रात को 3 हजार रुपए को लेकर कलह हुई: रामकिशन की मां रुक्मणि देवी के अनुसार, सोमवार रात सरिता ने रामकिशन से सैलरी में से 3 हजार रुपए मांगे। रामकिशन ने परिवार के खर्चों का हवाला देते हुए पैसे देने से मना कर दिया। इस पर सरिता ने उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।
  • एक ही थाली में खाना, फिर साजिश की शुरुआत: झगड़े के बावजूद रात में रामकिशन और सरिता ने एक ही थाली में बैठकर खाना खाया। बुजुर्ग मां का कहना है कि उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि यही रात आखिरी साबित होगी और इसके बाद एक खौफनाक साजिश अंजाम दी जाएगी।
  • सुबह कमरे में आई, सभी के लिए चाय बनाई: मां रुक्मणि देवी ने बताया- मंगलवार सुबह करीब 7 बजे सरिता हमारे कमरे में आई। मैं तीनों पोतों के साथ सो रही थी। सरिता ने बच्चों को जगाया। फिर सभी के लिए चाय बनाई। सरिता ने खुद ही चाय के साथ दो रस्क खाए। जब मैंने रामकिशन को भी चाय के लिए जगाने की बात कही, तो सरिता ने यह कहकर मना कर दिया कि वह सो रहे हैं और लेट उठेंगे।
  • बेटा जगाने गया तो मर्डर का पता चला: 12 वर्षीय बड़ा बेटा कुणाल घर पर ही रह गया। कुणाल की किसी गलती पर सरिता ने उसकी पिटाई की थी। कुणाल ने रामकिशन से शिकायत की थी। इसी बात पर रामकिशन ने सरिता को डांटा था। काफी देर तक सरिता नहीं लौटी। रुक्मणि ने पोते कुणाल को पिता रामकिशन को जगाने भेजा। जब कुणाल ने कोशिश की तो रामकिशन नहीं उठा। रुक्मणि ने मौके पर जाकर देखा गया तो रामकिशन मर चुका था।
  • मुंह पर तकिया मिला, प्राइवेट पार्ट पर सूजना: बाद में खुलासा हुआ कि सोमवार रात को पहले सरिता ने रामकिशन के मुंह पर तकिया रखकर पैर से गला दबाया। भाई मेहर सिंह ने आरोप लगाया कि इसके बाद जिंदा न बच सके, इसलिए रामकिशन का प्राइवेट पार्ट भी दबा दिया। उसके प्राइवेट पार्ट में काफी सूजन थी और मुंह पर तकिया रखा हुआ था। हत्या के असली कारण का पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में खुलासा होगा।
मैरिज पैलेस के कमरे में जांच के लिए पहुंची पुलिस।

मैरिज पैलेस के कमरे में जांच के लिए पहुंची पुलिस।

पुलिस जांच के 2 एंगल, अवैध संबंध या 5 लाख का झगड़ा रामकिशन के भाई मेहर सिंह ने बताया कि एक हफ्ते पहले रामकिशन ने फोन कर गाड़ी खरीदने की बात कही थी। उसने बताया था कि उसके पास करीब 5 लाख रुपए हैं और वह स्कॉर्पियो या बोलेरो लेने की सोच रहा है। मेहर सिंह का आरोप है कि पैसों की जानकारी सरिता को थी। अंदेशा है कि सरिता ने अपने किसी प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवाई हो। पुलिस अवैध संबंध या 5 लाख का लालच, दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।

हत्या के बाद मैरिज पैलेस से शव को लेकर जाते परिजन।

हत्या के बाद मैरिज पैलेस से शव को लेकर जाते परिजन।

ACP बोले- सुबह 9 बजे आई कॉल ACP अमित ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे पुलिस को घटना आशीर्वाद गार्डन में डेडबॉडी की सूचना मिली। मौके पर गए तो परिजनों ने पत्नी पर हत्या के आरोप लगाए। उनका कहना था कि अवैध संबंधों के चलते दोनों में झगड़ा हुआ था।

हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने FIR में आरोपी महिला सरिता के साथ सतपाल नाम के एक व्यक्ति का FIR में जिक्र किया गया है। फिलहाल दोनों पर ही हत्या का आरोप है। हालांकि, परिवार ने अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *