![]()
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को राजस्थान पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर फरीदाबाद लाया गया , जहां उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
.
आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी के मामलों में वांछित
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जलालुद्दीन उर्फ हंडू के रूप में हुई है। वह जिला नूंह के गांव लिहिंगा कलां का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
राजस्थान की डीग जेल में था बंद
पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्तमान में राजस्थान के डीग जेल में बंद था। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
5 हजार रुपये का इनाम था घोषित
फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से अन्य मामलों को लेकर पूछताछ करेगी।