Dhurandhar Box Office Collection Record 2026 Update; Ranveer Singh | Pushpa 2 | धुरंधर ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए ₹831.40 करोड़: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी, पुष्पा-2 के ₹821 करोड़ कलेक्शन को पछाड़ा

Actionpunjab
5 Min Read


31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धुरंधर ने रिलीज के एक महीने बाद बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म रिलीज के 32वें दिन भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 831.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। 6 जनवरी के धुरंधर ने भारत में 5.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म वर्ल्डवाइड 1253.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।

इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को पछाड़कर एक ही भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। पुष्पा-2 ने हिंदी भाषा में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 821 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

भारत में धुरंधर की की कलेक्शन

पहले वीक- 218.00 करोड़ रुपए

दूसरे वीक- 261.50 करोड़ रुपए

तीसरे वीक- 189.30 करोड़ रुपए

चौथे वीक- 115.70 करोड़ रुपए

पांचवें वीकेंड- 35.80 करोड़ रुपए

32वां दिन (सोमवार)- 5.40 करोड़ रुपए

33वां दिन (मंगलवार)- 5.70 करोड़ रुपए

भारत में कुल नेट कलेक्शन- 831.40 करोड़ रुपए

जियो स्टूडियो की तरफ से फिल्म की इस उपलब्धि पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन में लिखा गया- ‘थैंक्यू इंडिया। आपने धुरंधर को नंबर 1 फिल्म का ताज पहनाया है। धुरंधर भारत की अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है।’

धुरंधर की सफलता पर आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स ने आदित्य धर और उनकी टीम को भारतीय सिनेमा के लिए नया बेंचमार्क सेट करने पर बधाई दी है।

यशराज की तरफ से लिखा गया- ‘धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं है… यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। आदित्य धर और जियो स्टूडियोज को बधाई, जिन्होंने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म (एक भाषा में) बनने का गौरव हासिल किया है।

एक डायरेक्टर के रूप में, आदित्य धर के उद्देश्य की स्पष्टता, निडर कहानी कहने की शैली और उत्कृष्टता के प्रति अटूट कमिटमेंट ने इंडियन सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया है। हम इस शानदार फिल्म के सभी स्टारकास्ट, टेक्नीशियन को भी उनके पूरे योगदान के लिए बधाई देते हैं।

आप ही वो धुरंधर हैं जिन्होंने फिल्म के विचार को बड़े पर्दे पर इतनी भव्यता और प्रभावशाली ढंग से साकार किया। हमें ऐसी फिल्में देने के लिए धन्यवाद जो हमें क्रिएटिव एक्सीलेंस की खोज में आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर करती हैं।’

वहीं, पिछले वीक, धुरंधर ने पठान को पीछे छोड़ते हुए नॉर्थ अमेरिका में सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का खिताब हासिल किया। सैकनिल्क के अनुसार, चौथे मंगलवार के आखिर में फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 17.50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है।

इससे पहले यहां शाहरुख खान की पठान ने 17.49 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही धुरंधर उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

धुरंधर के मेकर्स का कहना है कि फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ के हिंदी भाषा के 821 करोड़ रुपए के आंकड़े को भी पार कर लिया है, जिससे यह फिल्म एक भाषा में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। पुष्पा 2 ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 400 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी।

बता दें कि धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर ने भी काम किया। अब धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *