Fatehabad Tohana Husband and Wife Arrested Bus Battery Theft | टोहाना में बैटरी चोरी के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार: खड़ी बस को बनाया था निशाना, ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत कार्रवाई – Tohana News

Actionpunjab
2 Min Read



टोहाना शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह

फतेहाबाद जिले में टोहाना पुलिस ने बस की बैटरी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ के तहत की गई।

.

शिकायतकर्ता कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले मदनलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी बस टोहाना-हिसार रूट पर चलती है। यह बस रात में भारत पेट्रोल पंप के पास एक प्लॉट में खड़ी थी।सुबह जब उन्होंने बस देखी, तो उसमें से लिव फास्ट कंपनी की दो बैटरियां गायब मिलीं, जिनकी कीमत 18,000 रुपए है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद, थाना शहर टोहाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच शुरू की और एक टीम गठित की।तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपी बोबी और उसकी पत्नी पायल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी राजनगर, टोहाना के रहने वाले है।

पुलिस ने लोगों को दिलाया भरोसा

पुलिस विभाग ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि अपराधियों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि संपत्ति चोरी और अन्य अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनसे जुड़ी अन्य आपराधिक वारदातों का भी पता लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *