![]()
सिरसा में दो सगी बहनों के साथ रेप का मामला सामने आया है। पहले बड़ी बहन को युवक ने बुलाया और बाद में उसी ने उसकी छोटी बहन को सुनसान जगह पर बुला लिया। इसके बाद दोनों के साथ युवक और उसके दोस्त ने कार में रेप किया। इस घटना में नाबालिग लड़कियों की चाची भी श
.
जब लड़कियों ने अपने घरवालों को बताया तो शिकायत देने पुलिस थाने पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दोनों युवक और उक्त महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी दोनों युवक फरार है और उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बड़ी बहन (कक्षा 10वीं) और छोटी बहन (कक्षा 9वीं) में पढ़ती है।
जानकारी के अनुसार, जिले के एक गांव निवासी दोनों सगी नाबालिग बहनों की महिला ने अपने फोन से एक युवक से बात करवाई। इसके बाद युवक ने बड़ी बहन के साथ सुनसान जगह पर कार में दुष्कर्म किया। फिर दबाव डालकर छोटी बहन को भी बुला लिया और कार में मौजूद उसके साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर युवकों ने उन दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी दी।
बुलाने पर छोटी बहन को साथ लेकर गई थी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले पड़ोसन चाची ने उसकी अपने जानकार युवक से बात करवाई। इसके बाद वह युवक उसके संपर्क में आ गया और फोन पर बातें करने लगा। एक दिन उसने उसे बुलाया तो वह छोटी बहन को साथ लेकर गई थी। उस वक्त कार में दूसरा युवक भी था। उन दोनों ने उनके साथ गलत काम किया। उन दोनों बहनों को चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी दी गई। डर की वजह से एक बार दोनों चुप रहीं।
लगातार दबाव बनाने लगे युवक पुलिस के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवक उनको परेशान करने लगे और लगातार दबाव बनाने लगे। ऐसे में दोनों ने हिम्मत जुटाई और परिजनों को सारी आपबीती सुनाई। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में विशेष टीमें बना दी है और जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।