Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (8 January 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष, कर्क और मकर राशि वालों के करियर के लिहाज से अच्छा दिन है, वृश्चिक राशि के लोग पैसों के निवेश में जल्दबाजी न करें

Actionpunjab
19 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (8 January 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

8 जनवरी, गुरुवार को मेष राशि के लोगों को करियर में सीनियर का सपोर्ट और नियमों से फायदा होगा। कर्क राशि वालों के करियर में रोल-शिफ्ट या नई शुरुआत का रास्ता बनेगा।

कन्या राशि वालों को कोई प्रोजेक्ट टीम वर्क से पूरा होगा। वृश्चिक राशि के लोग इन्वेस्टमेंट के मामले में जल्दबाजी न करें। मकर राशि वालों को करियर में बड़ी उपलब्धि या अवॉर्ड मिलने के योग हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द हायरोफैंट

आज परंपरा और अनुशासन का असर रहेगा। फैसले सोच-समझकर लिए जाएंगे। नियमों पर चर्चा होगी। परिवार किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानेगा। बुजुर्गों की बात दिशा दिखाएगी। हाउस मेकर धार्मिक या सांस्कृतिक गतिविधि में रुचि लेंगी। आर्थिक मामलों में सुरक्षित रास्ता चुना जाएगा। माहौल गंभीर लेकिन भरोसेमंद रहेगा। किसी संस्कार या पारिवारिक रीति से जुड़ा काम हो सकता है। स्थिर सोच आपको संतुलन देगी।

करियर – एजुकेशन फील्ड से जुड़े लोग गाइड की भूमिका निभाएंगे। लीगल सेक्टर में काम करने वालों को प्रक्रिया से फायदा मिलेगा। मैनेजमेंट में नीति के हिसाब से फैसले होंगे। नौकरी में सीनियर का सपोर्ट मिलेगा। फ्रीलांसर किसी ऑर्गनाइज्ड प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं। प्रमोशन धीरे आएगा। लव – प्रेम जीवन में गंभीरता बढ़ेगी। रिश्ते को सामाजिक या पारिवारिक स्वीकृति की दिशा मिलेगी। पार्टनर पर भरोसा मजबूत होगा। लॉन्ग टर्म रिलेशन में कमिटमेंट की बात होगी। दोस्ती में सीमाएं साफ होंगी। दूरी वाला रिश्ता नियमों के साथ आगे बढ़ेगा। भावनाएं संयमित रहेंगी। स्थिरता से प्यार गहराएगा। हेल्थ – गले या गर्दन में जकड़न हो सकती है। योग और प्राणायाम सहायक रहेंगे। समय पर भोजन जरूरी है। बैठने की मुद्रा सुधारें। नियमित दिनचर्या शरीर को संतुलित रखेगी। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 2

वृष – द लवर्स

आज चुनाव और तालमेल का दिन है। मन दो विकल्पों के बीच अटक सकता है। घर में आपसी समझ से फैसले होंगे। परिवार किसी रिश्ते को लेकर चर्चा करेगा। हाउस मेकर घर की प्राथमिकताओं को संतुलित करेंगी। आर्थिक मामलों में साझेदारी से लाभ का संकेत है। किसी करीबी से खुली बातचीत होगी। छोटे मतभेद सुलझेंगे। दिल और विवेक साथ लेकर चलना जरूरी होगा। सही चुनाव आगे का रास्ता आसान बनाएगा।

करियर – टीमवर्क वाले कामों में प्रगति होगी। मैनेजमेंट फील्ड में जॉइंट डिसीजन असर दिखाएगा। मीडिया या पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोग सही कनेक्शन बनाएंगे। फ्रीलांसर को पार्टनर के साथ प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरी में रोल क्लेरिटी बढ़ेगी। बिजनेस में कोलेबोरेशन लाभ देगा। लव – आज प्रेम केंद्र में रहेगा। दिल से जुड़ा फैसला सामने आएगा। पार्टनर के साथ गहरा संवाद होगा। लॉन्ग टर्म रिलेशन में कमिटमेंट की बात बढ़ेगी। दूरी वाला रिश्ता ईमानदारी मांगेगा। दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। आकर्षण मजबूत रहेगा। सही चुनाव से रिश्ता संतुलित बनेगा। हेल्थ – हार्मोनल बैलेंस पर ध्यान दें। मीठे की चाह बढ़ सकती है। थायरॉयड संवेदनशील रह सकता है। पानी पर्याप्त पिएं। हल्की वॉक लाभ देगी। तनाव कम करेंगे तो शरीर बेहतर लगेगा। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6

मिथुन – किंग ऑफ कप्स

आज भावनात्मक संतुलन और परिपक्वता का दिन है। मन शांत रहेगा। प्रतिक्रिया संयमित होगी। घर में समझदारी से बातचीत होगी। परिवार आपकी भावनात्मक स्थिरता पर भरोसा करेगा। हाउस मेकर संवेदनशील मुद्दों को सलीके से संभालेंगी। आर्थिक फैसले भावनाओं से नहीं, विवेक से होंगे। माहौल सौम्य रहेगा। किसी पुराने अनुभव से सीख मिलेगी। छोटी मदद से बड़ा सुकून मिलेगा। भीतर की गहराई सही दिशा दिखाएगी।

करियर – काउंसलिंग या ट्रेनिंग से जुड़े लोग प्रभाव छोड़ेंगे। मैनेजमेंट में इमोशनल इंटेलिजेंस काम आएगी। मीडिया फील्ड में इंटरव्यू या मीटिंग सफल रहेगी। फ्रीलांसर क्लाइंट की जरूरतें समझ पाएंगे। नौकरी में सीनियर का भरोसा मिलेगा। फैसले बिना टकराव के लिए जाएंगे। लव – प्रेम जीवन में समझ और करुणा बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाएं साफ होंगी। लॉन्ग टर्म रिलेशन में भरोसा गहरा होगा। दूरी वाला रिश्ता सुरक्षित संवाद से सुधरेगा। दोस्ती में सहानुभूति बढ़ेगी। ड्रामा से दूरी रहेगी। सच्ची बात रिश्ते को मजबूत करेगी। हेल्थ – तनाव नियंत्रित रहेगा। नींद की क्वालिटी सुधरेगी। ब्लड प्रेशर बैलेंस पर ध्यान दें। पानी पर्याप्त पिएं। हाइड्रेशन से लाभ होगा। हल्का ध्यान मन को स्थिर करेगा। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5

कर्क – द डेथ

आज परिवर्तन और समापन का दिन है। पुरानी आदतें छूटेंगी। घर में साफ-सफाई या री-ऑर्गेनाइजेशन होगा। परिवार किसी पुराने मुद्दे को पीछे छोड़ेगा। हाउस मेकर अनावश्यक चीजों से दूरी बनाएंगी। आर्थिक रूप से बेकार खर्च बंद होगा। माहौल गंभीर लेकिन हल्का लगेगा। किसी रिश्ते या सोच का अंत राहत देगा। मन भीतर से बदलने को तैयार रहेगा। छोड़ना सीखेंगे, तभी आगे बढ़ेंगे।

करियर – प्रोजेक्ट खत्म होगा। नया रोल सामने आएगा। रिसर्च फील्ड से जुड़े लोग दिशा बदलेंगे। मैनेजमेंट में पुरानी रणनीति हटेगी। नौकरी में डिपार्टमेंट शिफ्ट संभव है। फ्रीलांसर एक क्लाइंट छोड़ेंगे। फैसला कठिन होगा, पर सही रहेगा। नई शुरुआत की तैयारी होगी। लव – प्रेम में क्लोजर मिलेगा। पुराने दर्द खत्म होंगे। पार्टनर से साफ बातचीत होगी। लॉन्ग टर्म रिलेशन में पैटर्न बदलेगा। दूरी वाला रिश्ता नया रूप लेगा। दोस्ती में सीमाएं तय होंगी। भावनाएं तीखी पर सच्ची रहेंगी। अंत के बाद सुकून आएगा। हेल्थ – डिटॉक्स की जरूरत है। पुरानी समस्या कम होगी। इंफ्लेमेशन घटेगा। डाइट में बदलाव लाभ देगा। थकान धीरे कम होगी। नींद का चक्र सुधरेगा। पानी ज्यादा पिएं। हल्का योग शरीर को रीसेट करेगा। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

सिंह – क्वीन ऑफ वैंड्स

आज आत्मविश्वास और आकर्षण का दिन है। आपकी मौजूदगी से माहौल जीवंत होगा। घर में आपकी बातों का असर दिखेगा। परिवार किसी पहल पर आपका साथ देगा। हाउसमेकर रचनात्मक फैसले लेंगी। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में साहसिक सोच काम आएगी। माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। किसी महिला से प्रेरणा मिलेगी। छोटी पहल बड़ा असर दिखाएगी। आज आप अपने अंदाज से हालात अपने पक्ष में कर पाएंगे।

करियर – क्रिएटिव या मीडिया फील्ड से जुड़े लोग पहचान पाएंगे। मैनेजमेंट में काम कर रहे लोग टीम को मोटिवेट करेंगे। मार्केटिंग वाले नई स्ट्रैटजी अपनाएंगे। फ्रीलांसर अपना काम आत्मविश्वास से प्रेजेंट करेंगे। नौकरी में प्रेजेंटेशन प्रभावी रहेगा। उद्यमियों को नेटवर्किंग से लाभ होगा। लव – प्रेम में आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर आपकी ऊर्जा से प्रभावित होगा। रिश्ते में उत्साह और गर्माहट रहेगी। लॉन्ग टर्म रिलेशन में रोमांस लौटेगा। दोस्ती में खुलापन आएगा। दूरी वाला रिश्ता एक्टिव संवाद से सुधरेगा। भावनाएं निर्भीक रहेंगी। रिश्ता मजबूत बनेगा। हेल्थ – ऊर्जा अच्छी रहेगी। थकान कम लगेगी। पानी पर्याप्त पिएं। हार्ट रेट पर ध्यान रखें। हल्की एक्सरसाइज फायदेमंद रहेगी। मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। संतुलन बनाए रखने से सेहत बनी रहेगी। लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 1

कन्या – फोर ऑफ वैंड्स

आज स्थिरता और उत्सव का दिन है। घर में संतुलन महसूस होगा। परिवार किसी खुशी को साझा करेगा। हाउसमेकर सजावट या व्यवस्था में बदलाव करेंगी। माहौल हल्का और प्रसन्न रहेगा। किसी छोटे समारोह की तैयारी हो सकती है। आर्थिक रूप से राहत महसूस होगी। भरोसेमंद लोगों के साथ समय बीतेगा। माहौल सहयोगी रहेगा। पुरानी मेहनत का सुकून मिलेगा। सुरक्षित दायरे में रहकर आनंद लेने का मौका है।

करियर – ऑफिस में टीमवर्क मजबूत होगा। प्रोजेक्ट पूरा होने की खुशी मिलेगी। आर्किटेक्चर या इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े लोगों को सराहना मिलेगी। मैनेजमेंट में प्रक्रियाएं सेट होंगी। फ्रीलांसर को रेफरल से काम आएगा। नौकरी में वर्क-लाइफ बैलेंस सुधरेगा। भरोसे से आगे बढ़ने का समय है। लव – प्रेम में सुकून रहेगा। पार्टनर के साथ सहज समय मिलेगा। रिश्ते में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। लॉन्ग टर्म रिलेशन में पारिवारिक स्वीकृति की बात होगी। दोस्ती में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। दूरी वाला रिश्ता स्थिर संवाद पाएगा। भावनाएं संतुलित रहेंगी। सरल खुशियां रिश्ता मजबूत करेंगी। हेल्थ – थकान कम लगेगी। पाचन संतुलित रहेगा। पैरों में हल्की जकड़न हो सकती है। आराम और स्ट्रेचिंग लाभ देगी। नींद नियमित होगी। रूटीन बनाए रखने से सेहत बेहतर रहेगी। लकी कलर – मिंट ग्रीन, लकी नंबर – 5

तुला – पेज ऑफ कप्स

आज संवेदनशीलता और नई भावना का दिन है। मन हल्का और जिज्ञासु रहेगा। घर में कोमल बातचीत होगी। परिवार किसी छोटे सरप्राइज से खुश होगा। हाउसमेकर क्रिएटिव आइडिया अपनाएंगी। भावनात्मक संकेत साफ मिलेंगे। आर्थिक मामलों में छोटे खर्च आनंद देंगे। किसी संदेश से मुस्कान आएगी। कल्पना शक्ति बढ़ेगी। आज दिल की आवाज सुनना लाभकारी रहेगा।

करियर – आर्ट्स या कंटेंट से जुड़े लोग नया प्रयोग करेंगे। मैनेजमेंट में जूनियर की सलाह काम आएगी। मीडिया फील्ड में फीडबैक मिलेगा। फ्रीलांसर को टेस्ट प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरी में सॉफ्ट अप्रोच सराही जाएगी। प्रेजेंटेशन में क्रिएटिव टच दिखेगा। लव – प्रेम में मासूमियत झलकेगी। नई शुरुआत की संभावना है। पार्टनर से भावनात्मक कनेक्शन बढ़ेगा। दोस्ती में स्नेह बढ़ेगा। दूरी वाला रिश्ता मीठे शब्दों से सुधरेगा। भावनाएं खुलकर व्यक्त होंगी। उम्मीदें नरम रहेंगी। छोटी खुशी बड़ा असर देगी। हेल्थ – नर्वसनेस महसूस हो सकती है। पानी पर्याप्त पिएं। मीठा सीमित रखें। नींद में सपने ज्यादा आ सकते हैं। ध्यान से मन शांत होगा। हल्की वॉक फायदेमंद रहेगी। लकी कलर – पाउडर ब्लू , लकी नंबर – 2

वृश्चिक – सेवन ऑफ पेंटाकल्स

आज मूल्यांकन और धैर्य का दिन है। मन ठहरकर परिणाम देखना चाहेगा। घर में योजनाओं की समीक्षा होगी। परिवार किसी लंबे प्रयास पर चर्चा करेगा। हाउसमेकर खर्च और बचत का संतुलन जांचेंगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी टलेगी। माहौल शांत रहेगा। किसी पुराने फैसले का असर दिखने लगेगा। छोटे संकेत आगे की दिशा बताएंगे। प्रतीक्षा भी एक रणनीति बनेगी। सही समय का इंतजार लाभ देगा।

करियर – चल रहे प्रोजेक्ट का विश्लेषण होगा। रिसर्च या एनालिटिक्स वाले लोग डेटा से सीख निकालेंगे। मैनेजमेंट में टारगेट रीसेट होंगे। फ्रीलांसर रेट और टाइमलाइन पर विचार करेंगे। नौकरी में फीडबैक मिलेगा। प्रमोशन तुरंत नहीं, पर रास्ता साफ दिखेगा। लव – प्रेम में ठहराव रहेगा। भावनाएं गहरी हैं, पर अभिव्यक्ति धीमी होगी। पार्टनर से अपेक्षाएं साफ करने का समय है। लॉन्ग टर्म रिलेशन में सब्र की जरूरत पड़ेगी। दूरी वाला रिश्ता भरोसे की परीक्षा लेगा। दोस्ती में इंतजार का फल मिलेगा। जल्द निष्कर्ष न निकालें। स्थिरता से रिश्ता परिपक्व होगा। हेल्थ – रिकवरी में समय लग सकता है। मेटाबॉलिज्म स्लो लगेगा। संतुलित आहार जरूरी है। हल्की थकान बनी रह सकती है। विटामिन की कमी पर ध्यान दें। नींद नियमित रखें। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

धनु – फोर ऑफ स्वोर्ड्स

आज आत्मचिंतन का दिन है। मन शोर से दूर रहना चाहेगा। घर में शांति बनाए रखने की कोशिश होगी। परिवार आपकी चुप्पी को समझेगा। हाउसमेकर काम धीमी गति से निपटाएंगी। आर्थिक मामलों में विराम लेना सही रहेगा। माहौल शांत और नियंत्रित रहेगा। किसी पुराने तनाव से दूरी बनेगी। अकेले समय से स्पष्टता मिलेगी। आराम भी प्रगति का हिस्सा बनेगा।

करियर – ब्रेक या रीसेट की जरूरत लगेगी। जॉब में काम का दबाव कम करने की योजना बनेगी। रिसर्च या राइटिंग वाले लोग आइडिया को संवारेंगे। मैनेजमेंट में मीटिंग्स कम होंगी। फ्रीलांसर डेडलाइन आगे बढ़ा सकते हैं। फैसला टालना नुकसान नहीं देगा। रणनीति शांत मन से बनेगी। लव – प्रेम में दूरी नहीं, समझ का विराम रहेगा। पार्टनर को स्पेस देना फायदेमंद होगा। लॉन्ग टर्म रिलेशन में भावनाएं भीतर सुलझेंगी। बातचीत कम, पर अर्थपूर्ण होगी। दोस्ती में शांति का साथ मिलेगा। दूरी वाला रिश्ता धैर्य मांगेगा। जल्द निष्कर्ष न निकालें। सुकून से रिश्ता सुरक्षित रहेगा। हेल्थ – ओवरवर्क से थकान बढ़ी होगी। सिर या आंखों में भारीपन हो सकता है। नींद पूरी करें। स्क्रीन टाइम घटाएं। हल्की स्ट्रेचिंग लाभ देगी। सांस पर ध्यान रखें। मेडिटेशन से राहत मिलेगी। लकी कलर – सॉफ्ट ग्रे, लकी नंबर – 4

मकर – द वर्ल्ड

आज पूर्णता और उपलब्धि का भाव रहेगा। किसी लंबे प्रयास का परिणाम सामने आएगा। घर में संतोष का माहौल बनेगा। परिवार आपकी सफलता पर गर्व करेगा। हाउसमेकर कोई अधूरा काम पूरा करेंगी। आर्थिक स्थिति संतुलित और मजबूत दिखेगी। माहौल सकारात्मक रहेगा। किसी सर्कल या जिम्मेदारी का समापन होगा। आप एक चरण पूरा करके नए स्तर पर पहुंचने का अनुभव करेंगे।

करियर – किसी प्रोजेक्ट की सफल समाप्ति होगी। इंटरनेशनल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। मैनेजमेंट में लक्ष्य पूरे होंगे। फ्रीलांसर को बड़ा क्लाइंट मिल सकता है। नौकरी में सराहना या अवॉर्ड संभव है। बिजनेस में नेटवर्क बढ़ेगा। आगे के लक्ष्य साफ होंगे। लव – प्रेम में संतुलन रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते की परिपक्वता महसूस होगी। लॉन्ग टर्म रिलेशन में स्थायित्व आएगा। दूरी वाला रिश्ता सहज तालमेल पाएगा। दोस्ती में पूर्णता का भाव रहेगा। भावनाएं सुरक्षित और साफ रहेंगी। सुकून और समझ बढ़ेगी। हेल्थ – एनर्जी लेवल स्थिर होगा। पुरानी थकान दूर होगी। शरीर और मन में तालमेल बनेगा। इम्यूनिटी मजबूत लगेगी। नियमित व्यायाम लाभ देगा। नींद संतोषजनक रहेगी। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 3

कुंभ – थ्री ऑफ कप्स

आज मिलन, खुशी और साझा पलों का दिन है। मन हल्का और उत्साहित रहेगा। घर में हंसी-मजाक का माहौल बनेगा। परिवार के साथ छोटा सेलिब्रेशन हो सकता है। हाउस मेकर रिश्तेदारों या दोस्तों के संपर्क में रहेंगी। आर्थिक रूप से छोटे खर्च खुशी देंगे। माहौल सोशल रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक बातचीत संभव है। साथ बैठकर खुशियां बांटना मानसिक ताजगी देगा। अपनापन बढ़ेगा।

करियर – ग्रुप प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका सराही जाएगी। मीडिया या इवेंट फील्ड वालों को मौका मिल सकता है। मैनेजमेंट में टीम की जीत का जश्न होगा। फ्रीलांसर को कोलेबोरेशन ऑफर मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। माहौल पॉजिटिव रहेगा। नेटवर्किंग से आगे का रास्ता खुलेगा। लव – प्रेम में हल्कापन रहेगा। पार्टनर के साथ दोस्ताना पल मिलेंगे। रिश्ते में हंसी और अपनापन बढ़ेगा। दोस्ती प्रेम में बदलने के संकेत हैं। दूरी वाला रिश्ता वीडियो कॉल से जुड़ाव पाएगा। भावनाएं सहज रहेंगी। अपेक्षाएं कम, खुशी ज्यादा होगी। साझा पलों से रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ – मानसिक तनाव कम रहेगा। मेलजोल से मूड बेहतर होगा। हल्की थकान हो सकती है। पानी पर्याप्त पिएं। मीठा सीमित रखें। नींद संतोषजनक रहेगी। हल्की गतिविधि शरीर को एक्टिव रखेगी। लकी कलर – चेरी रेड, लकी नंबर – 9

मीन – नाइट ऑफ कप्स

आज भावनाओं के प्रवाह का दिन है। मन रोमांटिक और कल्पनाशील रहेगा। घर में सौम्य बातचीत होगी। परिवार आपकी संवेदनशीलता को समझेगा। हाउस मेकर किसी क्रिएटिव आइडिया पर काम करेंगी। आर्थिक मामलों में दिल से लिया गया छोटा फैसला संतोष देगा। माहौल भावनात्मक रहेगा। कोई निमंत्रण या संदेश मन को छू सकता है। कला या संगीत से जुड़ाव बढ़ेगा। भावनाओं के साथ शालीनता बनाए रखना लाभकारी रहेगा।

करियर – क्रिएटिव राइटिंग या डिजाइन फील्ड में नया मौका दिखेगा। मीडिया से जुड़े लोग भावनात्मक कंटेंट पर काम करेंगे। मैनेजमेंट में क्लाइंट हैंडलिंग सौम्य रहेगी। फ्रीलांसर को पैशन प्रोजेक्ट मिलेगा। नौकरी में इंटरव्यू या मीटिंग सकारात्मक रहेगी। विचारों की प्रस्तुति असर डालेगी। दिल से किया काम पहचान दिलाएगा। लव – प्रेम में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के लिए खास जेस्चर संभव है। लॉन्ग टर्म रिलेशन में भावनात्मक सरप्राइज मिलेगा। दूरी वाला रिश्ता भावुक संदेश से जुड़ेगा। दोस्ती में कोमलता आएगी। भावनाएं गहराई से व्यक्त होंगी। उम्मीदें नरम रहेंगी। सच्ची भावना रिश्ता मजबूत करेगी। हेल्थ – मूड स्विंग हल्के रहेंगे। नींद सपनों से भरी हो सकती है। पानी ज्यादा पिएं। पैरों में हल्की थकान हो सकती है। संगीत से मन शांत होगा। मेडिटेशन लाभ देगा। भावनात्मक संतुलन शरीर को राहत देगा। लकी कलर – रोज पिंक, लकी नंबर – 3

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *