yamunanagar-illegal-finance-crane-driver-assault-loan-case-update | यमुनानगर में फाइनेंसरों ने हिमाचली युवक को नंगा करके पीटा: 2 लाख का लोन देकर वसूले 4 लाख रुपए, आठ लोगों पर केस दर्ज – Yamunanagar News

Actionpunjab
4 Min Read


मामले की जानकारी देते हुए साहिल सोनी।

यमुनानगर में अवैध फाइनेंस और जबरन वसूली का मामला सामने आया है, जहां हिमाचल के एक युवक ने फाइनेंसर और उसके साथियों पर नंगा कर बेरहमी से पीटने, शराब के नशे में यातनाएं देने और लाखों रुपए की अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि ल

.

फर्कपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विष्णु नगर स्थित अम्बे निधि लिमिटेड नाम की फर्म से जुड़े श्याम सुंदर उर्फ बोबी, विपिन कुमार, किस्मत, लक्की, सन्नी, तारा सिंह, राकेश ठाकुर और विशांक गुप्ता पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

फाइनेंसरों द्वारा मारी गई चोट के निशान दिखाता हुआ साहिल सोनी।

फाइनेंसरों द्वारा मारी गई चोट के निशान दिखाता हुआ साहिल सोनी।

5 प्रतिशत मासिक ब्याज पर दिया लोन

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव नलसुआ निवासी साहिल सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2023 में घरेलू मजबूरियों के चलते उसे पैसों की जरूरत पड़ी। इस दौरान उसके सहकर्मी राकेश ठाकुर ने उसे विष्णु नगर में अम्बे निधि लिमिटेड नाम से फर्म चलाने वाले श्याम सुंदर उर्फ बोबी से मिलवाया, जो ब्याज पर पैसे देता है।

आरोप है कि बोबी ने 5 प्रतिशत मासिक ब्याज पर लोन देने की बात कही और आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, खाली चेक व खाली स्टांप पेपर अपने पास रखवा लिए। साहिल ने बताया कि उसे एक लाख रुपए की आवश्यकता थी, लेकिन फाइनेंसर ने उसके पीएनबी खाते में दो लाख रुपए ट्रांसफर किए और उसी दिन एक लाख दो हजार रुपए वापस ले लिए।

शराब के नशे में नंगा करके पीटा

इसके बाद अलग-अलग खातों में जबरन पैसे ट्रांसफर कराए गए और एटीएम से भी रकम निकलवाई गई। जनवरी से जुलाई 2023 के बीच कई बार एटीएम से पैसे निकाले गए और अन्य लोगों के खातों में ट्रांसफर कराए गए। अगस्त 2023 में फिर एक लाख रुपए डाले गए, जिसमें से सहकर्मी राकेश ठाकुर ने 40 हजार रुपए कमीशन के रूप में ले लिए।

शिकायत में आगे बताया गया कि अक्टूबर 2023 में दिल्ली की एक सोसाइटी से डेढ़ लाख रुपए का लोन लेने के बाद भी बोबी और उसके भाई विपिन ने 95 हजार रुपए निकलवा लिए। फरवरी 2025 में साहिल को जबरन ऑफिस ले जाकर शराब के नशे में नंगा कर पीटा गया और लोहे की तार से हमला किया गया। उससे दो लाख रुपए की मांग की गई और धमकी दी कि स्टांप पेपर व चेक के आधार पर केस कर देंगे।

फाइनेंसरों द्वारा मारी चोट पर बंधी पट्‌टी।

फाइनेंसरों द्वारा मारी चोट पर बंधी पट्‌टी।

दो लाख के लोन के बदले वसूले 4 लाख रुपए

दिसंबर 2025 में भी अलग-अलग घटनाओं में साहिल से जबरन पैसे ट्रांसफर कराए गए और उसके साथ मारपीट की गई। 31 दिसंबर 2025 को आरोपियों द्वारा सरकारी आवास में घुसकर गाली-गलौच और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया। साहिल ने सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाया, जिसमें उसके शरीर पर सात चोटें पाई गईं।

साहिल सोनी का कहना है कि उसने कुल दो लाख रुपए का लोन लिया था, लेकिन अब तक ब्याज सहित करीब 3 लाख 26 हजार रुपए चुका चुका है। इसके बावजूद आरोपी उससे दो लाख रुपए और मांग रहे हैं, उसके एटीएम कार्ड, चेक और स्टांप पेपर वापस नहीं कर रहे और ड्यूटी पर जाने से भी रोकते हैं।

साहिल ने श्याम सुंदर उर्फ बोबी, विपिन कुमार, किस्मत, लक्की, सन्नी, तारा सिंह, राकेश ठाकुर और विशांक गुप्ता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने दस्तावेजों की बरामदगी की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *