Rajadthan kota A man was found unconscious near a liquor shop in Kota and later died in the hospital. Bhupendra Yadav, Talwandi Chauraha, Jawahar Nagar | कोटा में शराब ठेके के पास अचेत मिला, मौत: घर से सुबह ड्यूटी पर निकला था, परिजनों का आरोप गले पर थे चोट के निशान – Kota News

Actionpunjab
3 Min Read


कोटा में शराब ठेके के पास अचेत मिला, हॉस्पिटल मे मौत।

कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शराब ठेके के पास एक युवक अचेत हालात में मिला। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने चैक कर उसे मृत घोषित किया। न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में आज शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। युवक भूपें

.

न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में आज शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में आज शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

परिजनों ने मृतक के गले पर चोट के निशान होना बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। इधर पुलिस ने गले मे चोट के निशान होने की बात से इनकार किया है। परिजनों की शिकायत पर मर्ग दर्ज की है।

भूपेंद्र की मां रुकमणी ने बताया कि भूपेंद्र रोज सुबह घर स्व टिफिन लेकर ड्यूटी पर जाता था। बुधवार सुबह घर से बिना टिफिन लिए ही ड्यूटी पर गया । शाम 7 बजे करीब किसी लड़की ने फोन कर भूपेंद्र के तलवंडी चौराहे पर पानी की टंकी के आसपास अचेत हालात में पड़े होने की जानकारी दी। लड़की की सूचना पर हम मौके पर गए। तब तक भूपेंद्र को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था। जिसके बाद हम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर ने चैक कर भूपेंद्र को मृत घोषित किया। भूपेंद्र के गले पर निशान थे।

परिजनों ने मृतक के गले पर चोट के निशान होना बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों ने मृतक के गले पर चोट के निशान होना बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

रुकमणी ने बताया दो दिन पहले भूपेंद्र डकनिया स्टेशन रोड़ गया था। वहां उसने किसी की लिफ्ट दी थी। उसी दौरान दो युवकों ने उसकी गर्दन पर हमला किया था। एक लड़की भूपेंद्र से फोन पर बात करती थी। वो ही दो युवकों के साथ भूपेंद्र को हॉस्पिटल लेकर पहुंची थी। हमें अंदेशा है भूपेंद्र की हत्या की गई है। भूपेंद्र शराब नहीं पीता था।

जवाहर नगर थाना हेड कांस्टेबल सुरेश चंद ने बताया कि बुधवार को भूपेंद्र शराब ठेके के पास अचेत पड़ा था। जिसे 108 एंबुलेंस से हॉस्पिटल लाया गया। शुरुआती पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि भूपेंद्र सुबह से शराब ठेके के आसपास बैठा हुआ था। भूपेंद्र के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे। परिजनों ने शिकायत में एक लड़की व 2 युवकों द्वारा भूपेंद्र को हॉस्पिटल पहुंचाना बताया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *