Team UP on the verge of qualifying for the Federation Cup Varanasi VALLYWALL | फेडरेशन कप में क्वालीफाई करने की दहलीज पर टीम UP: नेशनल वॉलीबाल टूर्नामेंट में 5 मैच लगातार जीतकर टॉप पर महिला और पुरुष टीम – Varanasi News

Actionpunjab
6 Min Read



सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता के प्लेऑफ में पॉइंट के लिए मशक्कत करती यूपी की पुरुष टीम।

वाराणसी में चल रही 72वीं सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की महिला और पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और लीग के अपने 5 मुकाबले जीत लिए।बता दें की यूपी की दोनों टीमों ने अपने लीग मैच जीत लिए। उत्तर प्रदेश ने अपने आखरी लीग मैच में उत्तराखं

.

इस समय कोर्ट नंबर-1 पर यूपी की महिला टीम का ओडिशा की टीम से प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला चल रहा है। इसे अगर महिला टीम जीतेगी तो वह फेडरेशन कप में क्वालीफाई कर जाएगी। जहां देश की 8 राज्यों की टीमें खेलेंगी।

महिला टीम के मुकाबले से हुई दिन की शुरुआत

सिगरा स्टेडियम में दिन का पहला मैच उत्तर प्रदेश की महिला टीम और गुजरात की महिला टीम के बीच हुआ। प्लेऑफ मुकाबले में यूपी की लड़कियों ने जीत का जज्बा कायम रखा और 2 घंटे 15 मिनट तक चल रोमांचकारी मैच में पहला सेट 2516 से हारने के बाद वापसी की और दूसरा सेट 23-25 और तीसरा सेट 18-25 से जीत लिया। पर गुजरात ने मैच और हौसला दोनों नहीं छोड़ा और चौथा सेट 25-15 से जीत लिया। जिसके बाद 15 पॉइंट का निर्णायक सेट खला गया। जिसमें यूपी की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और यह सेट 15-07 से जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

महापौर ने टीम को किया सम्मानित

​उत्तर प्रदेश की इस रोमांचक जीत की सूत्रधार सेटर आर्या रहीं, जिन्होंने अपनी उंगलियों के जादू से शानदार ‘बॉल सेट’ किए। उनकी सटीक सेटिंग का पूरा फायदा काजल और प्रियंका जैसी अटैकर्स ने उठाया और गुजरात के पाले में धुआंधार स्मैश की बौछार कर दी। डिफेंस में लिब्रो जान्सी ने अविश्वसनीय कलेक्शन दिखाए, जबकि नेट पर मीना और नीलू ने अपनी ब्लॉकिंग से गुजरात के हमलों को नाकाम कर दिया। गुजरात की हार का मुख्य कारण उनका कमजोर बॉल पास और अंत में बिखरा हुआ तालमेल रहा। इस शानदार प्रदर्शन से खुश होकर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने यूपी महिला टीम को 11,000 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुरुष टीम ने भेदा उत्तराखंड का डिफेन्स

सिगरा स्टेडियम के खचाखच भरे इनडोर हाल में यूपी और उत्तराखंड के बीच पुरुष वर्ग का प्लेऑफ मुकाबला हुआ। जिसमें पहला सेट उत्तराखंड ने कड़ी मशक्कत के बाद 30-28 से जीत लिया। इस दौरान बार-बार रेफरी से अंक को लेकर खिलाड़ियों ने बात भी की। इसके बाद जोश के साथ कोर्ट पर लौटी यूपी की टीम ने दूसरे सेट में रजनीश और सईद के खेल की बदौलत टीम को 25-21 से दूसरा सेट और तीसरा सेट 25-23 वें चौथा और निर्णायक सेट 25-17 से जीत लिया। इस जीत के बाद पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सर्विस पर देना है ध्यान

उत्तर प्रदेश के कोच डॉ अमर ने मैच जितने के बाद बात की और बताया – इस पूरे मैच में हमारे खिलाड़ियों का ब्लॉक और अटैक बहुत अच्छा रहा। हमारी सर्विस पहले सेट में थोड़ी अच्छी नहीं रही और हमने करीब 6 से 7 पॉइंट गवाएं और हमारा सेट भी चला गया। इसके बाद हमने दूसरे सेट में सर्विस पर ध्यान दिया और फिर लगातार हमने तीन सेट जीते और मैच भी जीत लिया। उत्तराखंड की बात करते हुए उन्होंने कहा उनके पास जो कमियां थी उनका फर्स्ट पास और कॉम्बिनेशन अटैक नहीं था। जिसकी वजह से सक्सेस नहीं हुए और हमारा ब्लॉक काफी एक्टिव रहा जिससे हमने कई सारे पॉइंट बचाए। हमारे खिलाड़ी सूर्यांश, रजनीश, सईद और सभी का पूरा योगदान रहा और हम मैच जीत गए।

हम सब मैच डू और डाई खेल रहे हैं

इंटरनेशनल वॉलीबाल खिलाड़ी यूपी टीम के सदस्य आदित्य राणा ने बताया – हम लोग अपना सब मैच डू और डाई मैच की तरफ खेल रहे हैं। बस यही दिमाग में था की इसके बाद कुछ नहीं है। उत्तराखंड में हमारी नेशनल टीम के कप्तान अमित भाई खेल रहे थे और कई खिलाड़ी उसमें हमसे एक्सपीरियंस हैं। टफ था पर हम खेल जीत गए हैं।

आज के अब तक के मैचों का स्कोरकार्ड : ​​पुरुष वर्ग : ​उत्तर प्रदेश बनाम उत्तराखंड (प्ले-ऑफ) ​परिणाम: उत्तर प्रदेश 3-1 से जीता ​सेट स्कोर: (28-30, 25-21, 25-23, 25-17) — ​केरल बनाम छत्तीसगढ़ (प्ले-ऑफ) ​परिणाम: केरल 3-0 से जीता ​सेट स्कोर: (25-16, 25-19, 25-15) _ महिला वर्ग ​उत्तर प्रदेश बनाम गुजरात (प्ले-ऑफ) ​परिणाम: उत्तर प्रदेश 3-2 से जीता ​सेट स्कोर: (25-16, 23-25, 18-25, 25-15, 15-07) — ​तमिलनाडु बनाम तेलंगाना (प्ले-ऑफ) ​परिणाम: तमिलनाडु 3-0 से जीता ​सेट स्कोर: (25-14, 25-14, 25-08)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *