जिला नगर योजनाकार, सोनीपत की इन्फोर्समेंट टीम ने खरखौदा क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों और निर्माणों को ध्वस्त किया।
सोनीपत जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। जिला नगर योजनाकार, सोनीपत की इन्फोर्समेंट टीम ने खरखौदा क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों और निर्माणों को ध्वस्त किया। ख
.

सोनीपत डीटीपी की इन्फोर्समेंट टीम ने खरखौदा बाईपास पर आईटीआई चौक के पास लगभग 6 एकड़ अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है
अवैध निर्माण और सड़क नेटवर्क ध्वस्त जांच के दौरान एक निर्माणाधीन व्यवसायिक ढांचा, चार चारदीवारी, नौ डीपीसी और कच्चा सड़क नेटवर्क बनाकर कॉलोनी विकसित किए जाने का खुलासा हुआ। जिला प्रशासन के सहयोग से इन सभी अवैध निर्माणों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। प्रॉपर्टी डीलरों पर कार्रवाई, प्लॉट बिक्री पर रोक कार्रवाई में सामने आया कि अवैध कॉलोनियां प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा काटी जा रही थीं, जो बिना अनुमति प्लॉट बेच रहे थे। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे डीलरों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है और भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में सामने आया कि अवैध कॉलोनियां प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा काटी जा रही थीं, जो बिना अनुमति प्लॉट बेच रहे थे।
जिला नगर योजनाकार, सोनीपत ने आम जनता से अपील की है कि भू-माफियाओं के झांसे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में न तो बुनियादी सुविधाएं मिलती हैं और न ही भविष्य सुरक्षित रहता है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल रहा मौजूद यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट अचिन, नायब तहसीलदार खरखौदा और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। मौके पर सभी अवैध कॉलोनियों में चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए, ताकि आमजन को जागरूक किया जा सके। जिला नगर योजनाकार ने कहा कि शहरी क्षेत्र अधिनियम के तहत अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को प्रारंभिक अवस्था में ही गिराया जा रहा है। आगे भी अवैध कॉलोनी काटने और निर्माण करने वालों के खिलाफ और सख्ती बरती