The in-charge of the paddy purchasing centre was chased with a stick, VIDEO | धान क्रय केंद्र पर प्रभारी को लाठी लेकर दौड़ाया, VIDEO: बाराबंकी में तौल में देरी से भड़के किसान, पुलिस की मौजूदगी में हंगामा – Barabanki News

Actionpunjab
2 Min Read


सरफराज वारसी | बाराबंकी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी के सूरतगंज ब्लॉक स्थित बरैया धान क्रय केंद्र पर धान की तौल में देरी को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। केंद्र पर किसानों के दो संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने केंद्र प्रभारी को लाठी लेकर दौड़ा लिया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद काफी देर तक हंगामा जारी रहा।

पिछले 9 दिनों से अपने-अपने संगठनों से जुड़े किसानों का धान पहले तौलवाने को लेकर गहमागहमी चल रही थी। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत और भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने अपने संगठन के किसानों का धान तौलने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। इस पर डिप्टी आरएमओ ने धान खरीदने के निर्देश दिए, जिसके बाद एक गुट से जुड़ी करीब 114 ट्रालियों के धान की तौल कराई गई।

इसके बाद लवकुश नामक किसान के धान को अमान्य बताकर तौलने से इनकार कर दिया गया, जिससे टिकैत गुट के कार्यकर्ता नाराज हो गए। आरोप है कि केंद्र प्रभारी प्रतीक प्रताप सिंह के खिलाफ नारेबाजी और गाली-गलौज की गई। कुछ लोगों ने लाठी लेकर उन्हें दौड़ाया भी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने पर मोहम्मदपुर खाला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में लेखपाल के साथ पहुंचे तहसीलदार अभिनव सिंह ने क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों के बयान दर्ज किए।

इस संबंध में थाना मोहम्मदपुर खाला के एसएचओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि केंद्र प्रभारी प्रतीक प्रताप सिंह की ओर से भाकियू कार्यकर्ता लवकुश, ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सहित 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *