Giani Barjinder Singh joins Akali Dal heir Punjab | ज्ञानी बरजिंदर सिंह अकाली दल वारिस पंजाब में शामिल: बोले- प्रदेश में आर्थिक संकट-पलायन-गैंगवार, ठीक करने को हमें मौका दें – Jalandhar News

Actionpunjab
3 Min Read



भाई अमृतपाल के पिता प्रेस को संबोधन करते हुए।

जालंधर में अकाली दल वारिस पंजाब की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज सिख पंथ की जानी-मानी शख्सियत सरदार बरजिंदर सिंह औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए। बरजिंदर सिंह, शिरोमणि कमेटी के मौजूदा सदस्य सरदार हरिंदर सिंह के पुत्र हैं और धार्मिक व साम

.

पार्टी नेताओं ने बरजिंदर सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से दोआबा क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी। नेताओं ने बताया कि बरजिंदरसिंह न केवल एक धार्मिक शख्सियत हैं, बल्कि नरोग पंजाब नामक एक सामाजिक संस्था (एनजीओ) भी चला रहे हैं, जिसके जरिए बड़ी संख्या में लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। पार्टी ने उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से ‘पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ’ मिशन को नई दिशा मिलेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सरदार बरजिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब इस समय गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। उन्होंने राज्य की गिरती आर्थिक स्थिति, बढ़ती गैंगवार की घटनाओं, सड़क हादसों और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गैंगवार और हिंसा का सीधा असर आम लोगों और मजदूर वर्ग की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, जिससे पूरी आर्थिक श्रृंखला टूट रही है।

उन्होंने फर्जी एनकाउंटर और न्याय व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे प्रदेश में अराजकता का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर और एनआरआई राज्य है, लेकिन मौजूदा हालातों के कारण लोग यहां आने से डरने लगे हैं। इससे राज्य की छवि और निवेश दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की डेमोग्राफी को लेकर भी चिंता जाहिर की और कहा कि पंजाबियों का बड़े पैमाने पर पलायन होना राज्य और पंजाबी पहचान के लिए खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अकाली दल वारिस पंजाब युवाओं को नशे से दूर रखने, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पंजाब व पंथ के हितों की रक्षा के लिए दिन-रात मेहनत करेगा।

पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेशभर में ऐसे लोगों को जोड़ा जाएगा जो पंजाब और पंजाबी अस्मिता को बचाने के लिए आगे आना चाहते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *