ludhiana sahnewal thieves target 5 shops one night latest update | लुधियाना के सहनेवाल इलाके में चोरों का कहर: एक रात में 5 दुकानों को बनाया निशाना, नकदी-सामान व मुर्गियाँ तक ले गए – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read



लुधियाना के सहनेवाल में गुरुवार रात चोरों ने अलग-अलग इलाकों में एक के बाद एक 5 दुकानों को अपना निशाना बनाया। बाइक सवार दो नौजवानों ने पूजा सामग्री चिकन बिरयानी,मिठाई,किरयाना और नाई की दुकान के शटर तोड़कर नकदी और कीमती सामान पर साथ ले गए ।चोरों ने बेह

.

कहा कहा की चोरी

  • पहली घटना: गुरुवार रात 3:00 बजे पंडित पूजा भंडार जसपाल बांगड़ रोड पर चोर पड़ोस के घर का ताला तोड़कर छत के रास्ते दुकान में घुसे। दुकानदार नवीन झा के मुताबिक चोर ₹7,500 नकदी समेत सरसों तेल,घी और बादाम ले गए।
  • दूसरी: 3:30 बजे चिकन बिरयानी शॉप ईस्टमैन चौक पर स्थित हसन मुरादाबादी की दुकान से चोरों ने गल्ले में रखी ₹30 हजार की नकदी और 7 जिंदा मुर्गियों भी चुरा लिया ।
  • तीसरी: कंगनवाल पुलिस चौकी रोड पर विपिन कुमार की दुकान से राशन चावल और ₹1,500 की नकदी चोरी हुई।
  • चौथी: सुबह 4:44 बजे सैनी स्वीट शॉप पर स्थित मिठाई की दुकान का शटर उखाड़कर चोर नकदी समेट ले गए।
  • पांचवीं: सुबह 5:35 बजे कंगनवाल रोड पर ही एक नाई की दुकान में पांचवीं चोरी को अंजाम दिया गया।

सीसीटीवी में कैद हुए बाइक चोर

एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे और रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के स्कैच और पहचान की जा रही है। दावा किया गया है कि जल्द ही चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *