Home Minister Shah, Speaker Birla and CM Sharma on Jodhpur tour | गृहमंत्री अमित शाह आज राजस्थान में: जोधपुर में माहेश्वरी समाज के महाकुंभ में शामिल होंगे, जयपुर में 10 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल को नियुक्ति पत्र देंगे – Jodhpur News

Actionpunjab
3 Min Read


जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह, सीएम भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राजस्थान दौरे पर हैं। आज (शनिवार) जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में चल रहे माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जयपुर पहुंचेंगे। जयपुर में शाह राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में 10

.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को ही जोधपुर पहुंच गए थे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह 3 महीने में दूसरी बार राजस्थान के दौरे पर आए हैं।

एयरफोर्स स्टेशन पर भव्य स्वागत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार देर रात 10:25 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे बीएसएफ कैंप स्थित ऑफिसर्स मेस पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम का कल हुआ था उद्घाटन शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ था। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और मारवाड़ के पूर्व नरेश गजसिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे थे।

27 देशों से 40 हजार माहेश्वरी बंधु हिस्सा ले रहे सम्मेलन में भारत सहित दुनिया के 27 देशों से करीब 40 हजार माहेश्वरी समाजबंधु हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित 250 बीघा क्षेत्र में एक अस्थायी शहर बसाया गया है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम पर 12 डोम बनाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल ग्लोबल एक्सपो भी लगाया गया है, जिसमें 750 स्टॉल्स हैं।

कार्यक्रम की PHOTOS…

शुक्रवार को माहेश्वरी महासभा की ओर से ढोल-नगाड़ों से अतिथियों स्वागत किया गया था।

शुक्रवार को माहेश्वरी महासभा की ओर से ढोल-नगाड़ों से अतिथियों स्वागत किया गया था।

पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में शुक्रवार को वैश्विक सम्मेलन की शुरुआत हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और मारवाड़ के पूर्व नरेश गजसिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।

पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में शुक्रवार को वैश्विक सम्मेलन की शुरुआत हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और मारवाड़ के पूर्व नरेश गजसिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।

माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन में शुक्रवार को कॉमेडियन कीकू शारदा भी पहुंच थे।

माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन में शुक्रवार को कॉमेडियन कीकू शारदा भी पहुंच थे।

——

माहेश्वरी महासभा से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए.. जोधपुर में माहेश्वरी महासभा,27 देशों से आए समाज के लोग:12 ज्योतिर्लिंगों के नाम पर 12 डोम बनाए, तीन दिन के लिए पूरा शहर बनाया गया

जोधपुर में माहेश्वरी समाज के महाकुंभ (MGC-2026) का शुक्रवार को आगाज हुआ। पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और मारवाड़ के पूर्व नरेश गजसिंह के आतिथ्य में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पढ़ें पूरी खबर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *