Roadways bus collides with parked pickup on NH-48, 25 injured | NH-48 पर खड़ी पिकअप से टकराई रोडवेज बस, 25 घायल: डिवाइडर पर चढ़कर रुकी, घने कोहरे के कारण हादसा – Kotputli-Behror News

Actionpunjab
3 Min Read


कोटपूतली में घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और पिकअप में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में करीब 25 यात्री घायल हो गए। हादसा जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पावटा के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुआ।

.

हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें पावटा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रोडवेज ड्राइवर किरण कुमार सहित तीन को जयपुर रेफर किया गया है।

देखें हादसे से जुड़े PHOTOS

रोडवेज बस के घायल यात्रियों को पावटा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

रोडवेज बस के घायल यात्रियों को पावटा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रागपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रागपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन को जयपुर रेफर किया गया है।

हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन को जयपुर रेफर किया गया है।

प्रागपुरा थाना अधिकारी भजना राम ने बताया- कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पावटा के पास राजस्थान रोडवेज की बस और पिकअप गाड़ी की टक्कर हो गई है। हाईवे पर एक पिकअप का टायर फट गया था, जिससे वो सड़क किनारे खड़ी थी। विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली की ओर जा रही रोडवेज बस उससे टकरा गई और डिवाइडर पर चढ़ गई।

पावटा सीएचसी से एक किमी पहले हादसा हादसा पावटा कस्बे में सीएचसी से लगभग 1 किलोमीटर पहले हुआ। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण रोडवेज बस सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई और डिवाइडर पर चढ़ गई।

नेशनल हाईवे 48 पर पिकअप से टक्कर के बाद रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई।

नेशनल हाईवे 48 पर पिकअप से टक्कर के बाद रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई।

घायलों में बस चालक किरण कुमार के साथ यात्री रोहिताश, प्रेम राज, ललित, जितेंद्र स्वामी, पवन कुमार योगी, अनीता देवी, अंजलि, प्रदीप, रंजीत, वंदना, रितिका, सर्वेश, रवि, दीपक सैनी, महेंद्र, दिलीप, दीपक, योगेंद्र, ईशा रानी, राजेश और रामावतार शामिल हैं।

हादसे के बाद बस में मची चीख-पुकार मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक से हुए हादसे के बाद बस में सवार सभी सकते में आ गए और बस में चीख-पुकार मच गई । छोटे छोटे बच्चे रोने लगे, लेकिन लोगों ने सभी को बस से बाहर निकाल कर एक साइड बैठाया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *