![]()
कार के फ्रंट शीशे पर लगी गोलियां।
पंजाब के लुधियाना में मुल्लापुर नजदीक बद्दोवाल के इलाके में कारों के शोरुम पर गोलीबारी हुई है। सप्लेंडर बाइक पर बदमाश आए जिन्होंने रायल लीमों नाम के शोरुम के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई है। कुछ गोलियां कारों के फ्रंट शीशे पर भी लगी है।
.
गोलियां चलाने के बाद बदमाश शोरुम के बाहर गैंगस्टरों के नाम की पर्चियां फेंक कर गए है। घटना का पता चलते ही तुरंत मुल्लांपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस अलग-अलग एंगलों से जांच कर रही है। ये मामला रंगदारी का प्राथमिक जांच में लग रहा है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे है