Narnaul Mahendergarh Congress Attacks BJP Updated | नारनौल में कांग्रेस का भाजपा पर हमला: प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र बोले, भाजपा ने मनरेगा को किया कमजोर, नाम बदलना महात्मा गांधी का अपमान – Narnaul News

Actionpunjab
4 Min Read


नारनौल में पत्रकारवार्ता में मौजूद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व अन्य

हरियाणा के नारनौल में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक होटल में जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र व हरियाणा की भाज

.

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक कानूनी अधिकार है। जिसे यूपीए सरकार ने वर्ष 2005 में लागू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में मनरेगा का बजट लगातार घटाया गया है, मजदूरी के भुगतान में देरी हो रही है और काम मांगने के बावजूद मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा।

भाजपा की ओछी सोच

उन्होंने कहा कि भुगतान व जॉब कार्ड सत्यापन के नाम पर लाखों गरीब मजदूरों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत जी राम जी’ कर दिया, जो उसकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर भाजपा ने अपनी ओछी सोच का परिचय दिया है।

नारनौल में पत्रकारवार्ता करते कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह

नारनौल में पत्रकारवार्ता करते कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह

रोजगार की गारंटी नहीं

उन्होंने नए कानून का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूरी का भुगतान केंद्र और राज्य के बीच 60:40 के अनुपात में करने का प्रावधान किया गया है, जबकि अधिकांश राज्य सरकारें कर्ज में डूबी हैं। ऐसे में मजदूरों को समय पर भुगतान कैसे होगा, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए प्रावधानों में रोजगार की कोई ठोस गारंटी नहीं है।

ये मांग उठाई

फसल के समय काम नहीं मिलेगा और मजदूरों को अन्य गांवों में काम करने के लिए भेजा जाएगा, जो न्यूनतम मजदूरी में संभव नहीं है। कांग्रेस ने मनरेगा के तहत रोजगार के दिनों को 125 से बढ़ाकर 200 करने, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने और देरी से भुगतान पर मुआवजा देने की मांग उठाई।

नारनौल में आयोजित पत्रकारवार्ता में मौजूद पूर्व जज राकेश यादव व महिला जिला अध्यक्ष डा. राज सुनेश यादव

नारनौल में आयोजित पत्रकारवार्ता में मौजूद पूर्व जज राकेश यादव व महिला जिला अध्यक्ष डा. राज सुनेश यादव

कल से राष्ट्रव्यापी आंदोलन

इस मौके पर कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा भी साझा की। इसके तहत 11 जनवरी को एक दिन का उपवास व प्रतीकात्मक विरोध, 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान, 30 जनवरी को वार्ड स्तरीय शांतिपूर्ण धरना, 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय धरना, 7 से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव तथा 16 से 25 फरवरी तक आंचलिक स्तर पर एआईसीसी की रैलियां आयोजित की जाएंगी।

ये रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव, हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राज सुनेश यादव, पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश राकेश यादव, कुलदीप भरगड़, दलीप सिंह, सुमेर सिंह, महेंद्र राता, धीरज शर्मा व तोताराम कोली सहित अन्य नेताओं ने कहा कि यदि मनरेगा कमजोर हुआ तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी और पलायन बढ़ेगा। कांग्रेस ने साफ किया कि यह संघर्ष राजनीति का नहीं, बल्कि गरीबों के काम के अधिकार की रक्षा का है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *