Dissatisfaction grows due to neglect of teachers’ issues | शिक्षकों के मुद्दों की अनदेखी से बढ़ी नाराजगी – Balrampur News

Actionpunjab
3 Min Read



.

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला बलरामपुर की जिला स्तरीय बैठक ऑडिटोरियम भवन बलरामपुर में हुई। बैठक में जिले के सभी विकासखंडों के ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य व बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन सिंह ने की।

बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार सेवा पुस्तिका संधारण, एनपीएस की बकाया राशि, वीएसके एप की खामियां और शासन के हठधर्मी रवैये के विरोध जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सभी विकासखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सामने रखा और समाधान की मांग की। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष युधन जायसवाल, अंचल यादव, श्याम गुप्ता, विनोद यादव, विशंभर दास व दीपक सिन्हा ने संबोधित करते हुए शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक देरी से असंतोष बढ़ रहा है, जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

जिला अध्यक्ष पवन सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा कर संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से वहीं किया जाए। यदि किसी प्रकार की कठिनाई हो तो जिला इकाई को अवगत कराया जाए, ताकि जिला स्तर पर उसका निराकरण कराया जा सके। उन्होंने सभी शिक्षकों को एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला सचिव संतोष कुमार गुप्ता ने किया।

बैठक में सुफला टोप्पो, विनय गुप्ता, सीता भास्कर राव, दिव्य कल्पना मिंज, ललिता मिंज, मंगल साय, राम शशिकांत सोनी, अमर यादव, धीरज कश्यप, चंद्रशेखर कुमार, करण राम, सत्येन्द्र सोनी, रविंद्र गुप्ता, खगेश्वर कश्यप, सुशील यादव, समर विजय यादव, नवीन किशोर तिर्की, आशीष गुप्ता, प्रदीप यादव, सुमित गुप्ता, चोवाराम देवांगन, अनुराग सिंह, पवन पाटले, दिलीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, संतोष प्रजापति, अमित चौरसिया, संतोष पांडे, श्याम सुंदर साहू, अजीत कुमार यादव, ललित भगत, जाहिद हुसैन, सुरेंद्र जायसवाल, अंजू गुप्ता, जानकी वर्मा, निर्मला लकड़ा, राजेंद्र यादव, शैलेंद्र गुप्ता, सुनील सिंह, उमेश गुप्ता, रामसेवक पैकरा, गणेश यादव, आदित्य प्रसाद गुप्ता, एकूराम बंशी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *