![]()
थाना देहलीगेट में दंपती के विवाद में जमकर हंगामा हुआ, युवती की मां ने थाने में ही चप्पल दिखाकर दामाद को हड़काया।
अलीगढ़ के घुड़ियाबाग क्षेत्र में रविवार देर शाम नगर संकीर्तन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि भाजपा युवा मोर्चा नेता गौरांग तिवारी ने सार्वजनिक स्थान पर पत्नी के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर देहली ग
.
‘आरोपी को दी जा रही विशेष सुविधा’
पत्नी का आरोप था कि गौरांग ने उसके साथ खुलेआम मारपीट की, इसके बावजूद पुलिस उसे हवालात में बंद करने के बजाय कुर्सी पर बैठाकर बातचीत कर रही है। इसी बात को लेकर वह भड़क गई। पास में खड़ी उसकी मां भी आपा खो बैठीं और थाना प्रभारी कार्यालय में चप्पल दिखाते हुए हंगामा किया।
भाजपा नेता का पक्ष लेने पर और भड़की पत्नी
थाने में मौजूद कुछ लोग इसे पति-पत्नी का आपसी मामला बताते हुए दोनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। वहीं, कुछ लोग भाजपा नेता का पक्ष लेते नजर आए। इस पर पत्नी और ज्यादा नाराज हो गई। उसका आरोप था कि आरोपी होने के बावजूद पुलिस और कुछ लोग उसके पति के साथ नरमी बरत रहे हैं और उसे ही गलत ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।
कोर्ट में पहले से चल रहा है विवाद
भाजपा नेता गौरांग तिवारी का कहना है कि वर्ष 2023 में शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी और ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वर्ष 2024 में मामला न्यायालय पहुंच गया। आरोप है कि समझौते के नाम पर उससे पैसों की मांग की जा रही है। गौरांग का कहना है कि रविवार शाम नगर संकीर्तन के दौरान पत्नी और उसके परिजनों ने ही उसके साथ मारपीट की। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दंपती के विवाद का मामला है।