BJP Seeks Forensic Probe Into CM Mann Viral Video, Sunil Jakhar Writes to Punjab DGP | BJP प्रधान जाखड़ ने डीजीपी को लिखा पत्र: CM के वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच की मांग, 16 को CM हाउस का घेराव – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read



सीएम भगवंत मान व भाजपा प्रधान सुनील जाखड़।

पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखकर CM भगवंत मान के वायरल वीडियो की तत्काल फोरेंसिक जांच करवाने की मांग की है। भाजपा का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं

.

पत्र में जाखड़ ने लिखा है कि वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की पवित्र छवि के प्रति कथित तौर पर आपत्तिजनक आचरण दिखाया गया है। भाजपा ने कहा कि इस मामले की सच्चाई सामने आनी जरूरी है क्योंकि यह मामला धर्म और सूबे के मुख्यमंत्री से जुड़ा हुआ है।

फोरेंसिक जांच की मांग क्यों

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि यदि वीडियो फोरेंसिक जांच में सही पाया जाता है, तो यह किसी उच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए पूरी तरह अनुचित आचरण है और ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

वहीं, अगर जांच में वीडियो फर्जी या गढ़ा हुआ साबित होता है, तो इसे बनाने, फैलाने और प्रचारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी जांच बेहद जरूरी है और जल्दी से जल्दी इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए।

चंडीगढ़ फोरेंसिक टीम से जांच की मांग

भाजपा ने मांग की है कि वीडियो की जांच चंडीगढ़ फोरेंसिक टीम से कराई जाए, जैसा कि पहले पटियाला के एसएसपी से जुड़े ऑडियो टेप मामले में किया गया था। पार्टी का कहना है कि इससे जांच में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनता का भरोसा बना रहेगा।

16 जनवरी को CM आवास का घेराव

भाजपा पंजाब की कोर ग्रुप ने शासन और जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर 16 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने का फैसला किया है। पार्टी नेताओं के मुताबिक वायरल वीडियो का मुद्दा भी इस घेराव के अहम मुद्दों में शामिल रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *