Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (12 January 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | सोमवार का टैरोकार्ड राशिफल: सिंह राशि वालों की इनकम और सेविंग बढ़ सकती है, कुंभ राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ने के योग हैं

Actionpunjab
20 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (12 January 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

12 जनवरी, सोमवार को वृष राशि वालों को करियर में नई जिम्मेदारी या लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। बिजनेस में एक्सपेंशन के योग भी है। कर्क राशि वालों की डील फाइनल हो सकती है। सेल्स मार्केटिंग और नए प्रोजेक्ट में तेजी से ग्रोथ करेंगे।

सिंह राशि वालों की इनकम और सेविंग बढ़ सकती है। जॉब में ऑफर या नई जिम्मेदारी मिलने के भी योग हैं। कुंभ राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – एट ऑफ स्वॉर्ड्स

मानसिक बंधन बढ़ेंगे। स्थिति जितनी दिखती है, उतनी कठोर नहीं है। परिवार में गलतफहमी से दूरी बन सकती है। हाउसवाइफ जिम्मेदारियों के दबाव में उलझन महसूस करेंगी। बच्चे नियमों से बंधे से दिखेंगे। आर्थिक मामलों में डर फैसले रोक सकता है। बिजनेस में आत्म संदेह से गति धीमी होगी। किसी विकल्प को आप नजरअंदाज कर रहे हैं।

करियर – जॉब में फैसला टालने से अवसर रुक सकता है। मैनेजमेंट फील्ड में ज्यादा सोच विचार बाधा बनेगा। कॉमर्स सेक्टर में नियमों का डर प्रगति रोकेगा। फ्रीलांसर क्लाइंट से बातचीत में झिझक छोडें। लॉ फील्ड में केस की रणनीति उलझी लगेगी। मीटिंग में अपनी बात रखें। क्लैरिटी और संवाद से ही ब्रेक थ्रू मिलेगा। लव – पार्टनर से खुलकर बोलने में डर लगेगा। लॉन्ग टर्म रिलेशन में गलतफहमी बढ सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में चुप्पी दूरी बनाएगी। मित्रता में भी संकोच रहेगा। अविवाहित पुराने रिश्ते से आगे नहीं बढ पाएंगे। ईमानदार संवाद राहत देगा। सीमाएं तोड़ने की पहल जरूरी होगी। दिल की बात कहना रिश्तों को हल्का करेगा। समय लेकर बातचीत करें। हेल्थ – मानसिक तनाव और घबराहट बढ सकती है। सिर और आंखों में थकान संभव है। स्क्रीन टाइम घटाएं। हल्की वॉक लाभ देगी। नियमित रूटीन अपनाएं। कैफीन सीमित रखें। शांत संगीत मन को स्थिर करेगा। लकी कलर – ब्लू, लकी नंबर – 2

वृष – थ्री ऑफ वांड्स

आगे की दिशा, विस्तार और दूरगामी सोच सक्रिय रहेगी। बुजुर्ग लंबे समय की योजना पर भरोसा रखने की सलाह देंगे। परिवार में आगे बढ़ने को लेकर चर्चा होगी। हाउसवाइफ नए आइडिया पर काम शुरू करेंगी। आर्थिक मामलों में ग्रोथ की उम्मीद बनेगी। बिजनेस में एक्सपेंशन, आउटरीच या नए मार्केट की तैयारी दिखेगी। किसी यात्रा, संपर्क या अवसर का इंतजार रहेगा। साहस स्थिर रहेगा। प्रतीक्षा के साथ विश्वास बढेगा।

करियर – विजन और प्लानिंग प्रमुख रहेगी। जॉब में नई जिम्मेदारी या लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट का संकेत है। मैनेजमेंट फील्ड में स्ट्रैटेजिक मूव पर काम होगा। कॉमर्स सेक्टर में एक्सपोर्ट, नेटवर्क या चैनल डेवलपमेंट दिखेगा। लॉ फील्ड में केस का दायरा बढेगा। मीटिंग्स फॉरवर्ड लुकिंग होंगी। लव – पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग पर बात होगी। लॉन्ग टर्म रिलेशन में नई दिशा तय हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में मिलने या साथ बढ़ने की सोच बनेगी। अविवाहित नए कनेक्शन के लिए खुले रहेंगे। भावनाएं स्थिर रहेंगी। उम्मीदें साफ होंगी। समय के साथ भरोसा गहरेगा। हेल्थ – पैरों पर ध्यान दें। नींद सामान्य रहेगी। हाइड्रेशन बनाए रखें। लाइट कार्डियो और वॉक लाभ देगी। ओवरएक्जर्शन से बचें। यात्रा से थकान संभव है। रूटीन संतुलन में रखें। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 8

मिथुन – किंग ऑफ कप्स

मन शांत रहते हुए परिस्थितियों को समझेगा। परिवार में किसी नाजुक मुद्दे को समझदारी से संभाला जाएगा। होममेकर सहानुभूति और धैर्य से माहौल संतुलित रखेंगी। आर्थिक मामलों में भावुकता नहीं, विवेक काम आएगा। बिजनेस में रिलेशन मैनेजमेंट से स्थिरता मिलेगी। किसी काउंसलिंग, सलाह या शांत बातचीत से उलझन सुलझेगी। सहनशीलता आपकी ताकत बनेगी। भीतर की स्थिरता बाहर असर दिखाएगी।

करियर – जॉब में टीम का भरोसा जीतने का अवसर मिलेगा। मैनेजमेंट फील्ड में कनफ्लिक्ट रेजोल्यूशन आपकी भूमिका बनेगी। कॉमर्स सेक्टर में क्लाइंट केयर से लाभ होगा। लॉ फील्ड में मेडिएशन या सुलह की दिशा बनेगी। आज सॉफ्ट लीडरशिप से प्रगति मिलेगी। लव – पार्टनर के साथ दिल से सुनने का समय मिलेगा। लॉन्ग टर्म रिलेशन में भरोसा गहराएगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में स्थिर संवाद राहत देगा। मित्रता में सहानुभूति मजबूत होगी। अविवाहित परिपक्व और संवेदनशील कनेक्शन की ओर आकर्षित होंगे। हेल्थ – मानसिक शांति बेहतर रहेगी। तनाव संभालना आसान होगा। नींद की क्वालिटी सुधरेगी। हार्ट और ब्लड प्रेशर संतुलन पर ध्यान दें। डीप ब्रीदिंग और ध्यान लाभ देगा। हल्की वॉक सुकून देगी। लकी कलर – ओशन ब्लू, लकी नंबर – 7

कर्क – द मैजिशियन

क्षमता, कौशल और पहल की ऊर्जा सक्रिय रहेगी। मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बुजुर्ग सही दिशा और संसाधन पहचानने में मदद करेंगे। परिवार में किसी नए काम की शुरुआत संभव है। होममेकर स्मार्ट प्लानिंग से व्यवस्था संभालेंगी। बच्चे टैलेंट दिखाने को उत्सुक रहेंगे। आर्थिक मामलों में अवसर पहचान कर लाभ लिया जा सकता है। बिजनेस में नेगोशिएशन, प्रेजेंटेशन और नेटवर्किंग असरदार होगी। आपके पास साधन मौजूद हैं। इरादा साफ रखें। शब्दों की ताकत बढेगी। फोकस से परिणाम मिलेंगे।

करियर – जॉब में स्किल शोकेस का अवसर मिलेगा। मैनेजमेंट फील्ड में कम्युनिकेशन से डील फाइनल हो सकती है। कॉमर्स सेक्टर में सेल्स और मार्केटिंग मजबूत रहेगी। फ्रीलांसर नए प्रोजेक्ट पिच करेंगे। लॉ फील्ड में आर्ग्युमेंट प्रभावी रहेगा। मीटिंग्स प्रोडक्टिव होंगी। आज एक्शन से प्रगति तय होगी। लव – पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत होगी। लॉन्ग टर्म रिलेशन में नई ऊर्जा आएगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में क्रिएटिव संवाद दूरी कम करेगा। मित्रता में भी चार्म दिखेगा। अविवाहित कॉन्फिडेंस के साथ कनेक्शन बनाएंगे। भावनाएं स्पष्ट रहेंगी। आज प्रेम में शब्द और कर्म दोनों असर दिखाएंगे। हेल्थ – एनर्जी लेवल ऊंचा रहेगा। फोकस और कॉन्सेंट्रेशन बेहतर होगा। नींद सामान्य रहेगी। हाथों और कंधों पर स्ट्रेन से बचें। लाइट एक्सरसाइज लाभ देगी। ओवर कमिटमेंट से थकान हो सकती है। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 3

सिंह – ऐस ऑफ पेंटाकल्स

नए अवसर, स्थिर शुरुआत और ठोस संभावनाएं सामने आएंगी। मन सुरक्षा और प्रगति पर केंद्रित रहेगा। माहौल भरोसेमंद और आशावादी बनेगा। परिवार में किसी नए काम, संपत्ति या योजना की चर्चा होगी। होममेकर संसाधनों का बेहतर उपयोग करेंगी। बच्चे नई सीख या टैलेंट में रुचि दिखाएंगे। आर्थिक मामलों में नई इनकम स्ट्रीम या सेविंग की शुरुआत संभव है। बिजनेस में फाउंडेशन मजबूत होगा। छोटे कदम बडा परिणाम देंगे। धैर्य रखें। बीज बोया जा चुका है। निरंतरता सफलता लाएगी।

करियर – जॉब में ऑफर, रोल या जिम्मेदारी मिल सकती है। मैनेजमेंट फील्ड में लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट शुरू होगा। कॉमर्स सेक्टर में नया प्रोडक्ट या अकाउंट खुलेगा। फ्रीलांसर स्थिर क्लाइंट पाएंगे। लॉ फील्ड में नए केस की शुरुआत अनुकूल रहेगी। मीटिंग्स पॉजिटिव रहेंगी। लव – पार्टनर के साथ भविष्य सुरक्षित लगेगा। लॉन्ग टर्म रिलेशन में कमिटमेंट की बात हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में मिलने की योजना बनेगी। मित्रता भरोसेमंद रहेगी। अविवाहित गंभीर और विश्वसनीय कनेक्शन की ओर बढेंगे। भावनाएं स्थिर रहेंगी। प्रेम में सुरक्षा प्राथमिक बनेगी। हेल्थ – एनर्जी संतुलित महसूस होगी। हड्डियों और जोड़ों पर ध्यान दें। नींद सामान्य रहेगी। पोषण पर फोकस लाभ देगा। हल्की स्ट्रेंथ एक्सरसाइज मदद करेगी। ओवरईटिंग से बचें। रूटीन स्थिर रखें। लकी कलर – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5

कन्या – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

चिंता, आत्म आलोचना और रात की बेचैनी उभर सकती है। मन बार बार पुराने विचारों में उलझेगा। माहौल में भारीपन महसूस होगा। परिवार में अनकही बातों से तनाव बनेगा। बच्चे संवेदनशील प्रतिक्रिया दिखा सकते हैं। आर्थिक मामलों में डर वास्तविकता से बडा लगेगा। बिजनेस में आशंकाएं फैसले रोकेंगी। अपराध बोध या पछतावा उभरेगा। फिर भी समाधान पास है। सच बोलना राहत देगा।

करियर – ज्यादा सोच विचार बाधा बनेगा। जॉब में छोटी गलती का डर बढेगा। मैनेजमेंट फील्ड में प्रेशर महसूस होगा। कॉमर्स सेक्टर में डेडलाइन की चिंता रहेगी। फ्रीलांसर क्लाइंट की अपेक्षाओं से घबराएंगे। लॉ फील्ड में केस की चिंता नींद छीनेगी। मीटिंग से पहले तैयारी करें। आज भरोसा और यथार्थ सोच प्रगति लाएगी। लव – रिश्तों में बेचैनी और आशंका दिखेगी। पार्टनर की चुप्पी का गलत अर्थ निकल सकता है। लॉन्ग टर्म रिलेशन में अनकहे डर उभरेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में अकेलापन बढेगा। अविवाहित आत्म संदेह में रहेंगे। ईमानदार बातचीत तनाव घटाएगी। हेल्थ – मानसिक तनाव और अनिद्रा बढ सकती है। सिरदर्द या गर्दन में जकड़न संभव है। स्क्रीन टाइम घटाएं। कैफीन सीमित रखें। हल्की वॉक सुकून देगी। शांत रूटीन अपनाएं। मन को विश्राम मिलेगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 3

तुला – सिक्स ऑफ वांड्स

मान सम्मान, जीत और सार्वजनिक सराहना की ऊर्जा प्रबल रहेगी। माहौल उत्सवपूर्ण और मोटिवेशनल बनेगा। परिवार में किसी सफलता की चर्चा होगी। गृहिणी प्रशंसा और समर्थन महसूस करेंगी। बच्चे प्रतियोगिता या परफॉर्मेंस में आगे रहेंगे। आर्थिक मामलों में सही फैसलों का फल दिखेगा। बिजनेस में पहचान और रेपुटेशन बढेगी। लोग आपके प्रयास नोटिस करेंगे। उत्साह संतुलित रखें। विनम्रता आपकी छवि निखारेगी।

करियर – अचीवमेंट सामने आएगी। जॉब में सराहना, अवॉर्ड या पॉजिटिव फीडबैक मिलेगा। मैनेजमेंट फील्ड में टीम की जीत का श्रेय आपको मिलेगा। कॉमर्स सेक्टर में सेल्स टारगेट पूरे होंगे। फ्रीलांसर क्लाइंट रेकग्निशन पाएंगे। लॉ फील्ड में केस में बढत मिलेगी। मीटिंग्स उत्साहजनक रहेंगी। आज लीडरशिप और कॉन्फिडेंस से प्रगति तेज होगी। लव – रिश्तों में गर्व और खुशी बढेगी। पार्टनर आपके साथ खुलेआम खड़े दिखेंगे। लॉन्ग टर्म रिलेशन में सामाजिक स्वीकृति मिलेगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में खुशखबरी आएगी। मित्रता में सपोर्ट और तालियां मिलेंगी। अविवाहित आकर्षण का केंद्र बनेंगे। भावनाएं सकारात्मक रहेंगी। प्रेम में आत्मविश्वास चमकेगा। हेल्थ – एनर्जी लेवल ऊंचा रहेगा। हृदय और रक्त संचार पर ध्यान दें। नींद संतोषजनक रहेगी। हाइड्रेशन बनाए रखें। लाइट कार्डियो लाभ देगा। ओवर एक्साइटमेंट से थकान हो सकती है। संतुलित रूटीन रखें। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6

वृश्चिक – पेज ऑफ पेंटाकल्स

सीख, नई शुरुआत और व्यावहारिक जिज्ञासा सक्रिय रहेगी। मन कुछ नया समझने को उत्सुक रहेगा। बुजुर्ग धैर्य और अभ्यास का महत्व बताएंगे। परिवार में शिक्षा, ट्रेनिंग या नई योजना पर चर्चा होगी। होममेकर छोटी छोटी बचत और व्यवस्था पर ध्यान देंगी। आर्थिक मामलों में धीरे लेकिन सुरक्षित प्रगति दिखेगी। बिजनेस में ट्रेनिंग, रिसर्च या पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। अभी परिणाम नहीं, तैयारी अहम है। फोकस रखें।

करियर – जॉब में नई जिम्मेदारी या ट्रेनिंग जुड़ सकती है। मैनेजमेंट फील्ड में डेटा और ग्राउंड वर्क पर काम होगा। कॉमर्स सेक्टर में नई स्कीम या अकाउंट की शुरुआत होगी। फ्रीलांसर नई स्किल पर निवेश करेंगे। लॉ फील्ड में केस की स्टडी और रिसर्च बढेगी। मीटिंग्स शिक्षाप्रद रहेंगी। आज धैर्य और अभ्यास से आगे का रास्ता खुलेगा। लव – रिश्तों में मासूमियत और नई समझ बनेगी। पार्टनर के साथ सीखने और बढ़ने का भाव रहेगा। लॉन्ग टर्म रिलेशन में छोटी बातों पर ध्यान बढेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में सादा लेकिन सच्चा संवाद होगा। मित्रता में भरोसे की नींव मजबूत होगी। अविवाहित नए और सरल कनेक्शन की ओर बढेंगे। समय के साथ अपनापन बढेगा। छोटे प्रयास रिश्ते को सुरक्षित बनाएंगे। हेल्थ – पोषण पर ध्यान देना जरूरी है। पाचन धीरे सुधरेगा। नींद में नियमितता लाएं। हल्की एक्सरसाइज लाभ देगी। नई हेल्थ रूटीन शुरू करने का समय अच्छा है। ओवरएक्जर्शन से बचें। विटामिन और मिनरल्स पर ध्यान दें। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 5

धनु – नाइन ऑफ पेंटाकल्स

स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और आत्म संतोष की भावना मजबूत रहेगी। मन अपने प्रयासों पर गर्व करेगा। माहौल शांत और समृद्ध महसूस होगा। बुजुर्ग आत्मसम्मान और धैर्य का महत्व समझाएंगे। परिवार में व्यक्तिगत उपलब्धि की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता और सुरक्षा बनी रहेगी। बिजनेस में व्यक्तिगत ब्रांड, गुणवत्ता और मूल्य बढेगा। अकेले किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आराम और सुकून का समय है।

करियर – जॉब में स्थिर पद और सम्मान मिलेगा। मैनेजमेंट फील्ड में इंडिपेंडेंट डिसीजन असर दिखाएंगे। कॉमर्स सेक्टर में प्रीमियम प्रोडक्ट या सर्विस लाभ देगी। फ्रीलांसर अपने नाम से पहचान बनाएंगे। लॉ फील्ड में आत्मविश्वास से केस संभलेगा। मीटिंग्स शांत और प्रोफेशनल रहेंगी। लव – पार्टनर के साथ स्पेस और समझ का संतुलन बनेगा। लॉन्ग टर्म रिलेशन में भरोसा गहराएगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में आत्मनिर्भर भाव रिश्ते को बोझिल नहीं बनने देगा। अविवाहित स्वयं से संतुष्ट रहेंगे। भावनाएं स्थिर रहेंगी। आज प्रेम में स्वतंत्रता और गरिमा अहम होगी। खुद से खुश रहना रिश्तों को और आकर्षक बनाएगा। हेल्थ – त्वचा और बालों पर ध्यान दें। नींद गहरी और सुकूनदायी होगी। पोषण और हाइड्रेशन लाभ देंगे। हल्की योग या स्ट्रेचिंग शरीर को लचीला बनाएगी। ओवर कम्फर्ट से आलस्य न बढ़ने दें। रूटीन बनाए रखें। लकी कलर – एमरल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 3

मकर – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

स्पष्टता, तर्क और आत्मनिर्भर सोच प्रभावी रहेगी। मन भावनाओं से ऊपर उठकर यथार्थ देखेगा। परिवार में साफ बातचीत से उलझन सुलझेगी। गृहिणी सीमाएं तय कर व्यवस्था मजबूत करेंगी। बच्चे नियम और अनुशासन समझेंगे। आर्थिक मामलों में कडे फैसले लाभ देंगे। बिजनेस में स्ट्रक्चर, पॉलिसी और अनुशासन पर काम होगा। अनावश्यक बातों को काटना जरूरी होगा। भावनात्मक भ्रम हटेगा। सत्य बोलना आसान लगेगा।

करियर – जॉब में डेटा बेस्ड फैसले सराहे जाएंगे। मैनेजमेंट फील्ड में पॉलिसी ड्रिवन अप्रोच सफल रहेगी। कॉमर्स सेक्टर में कॉन्ट्रैक्ट और डॉक्यूमेंटेशन मजबूत होंगे। फ्रीलांसर स्पष्ट स्कोप और टर्म्स तय करेंगे। लॉ फील्ड में आर्ग्युमेंट स्ट्रॉन्ग रहेगा। मीटिंग्स संक्षिप्त और निर्णायक रहेंगी। लव – पार्टनर के साथ सीधी बात राहत देगी। लॉन्ग टर्म रिलेशन में पुराने भ्रम खत्म होंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में स्पष्ट अपेक्षाएं तय होंगी। मित्रता में भी फिल्टरिंग होगी। अविवाहित बौद्धिक कनेक्शन चाहेंगे। भावनाएं नियंत्रित रहेंगी। कठोर शब्दों से बचें। सहानुभूति जोडें। समझदारी से संवाद रिश्ते को सुरक्षित रखेगा। हेल्थ – आंखों पर स्ट्रेन संभव है। स्क्रीन ब्रेक लें। पानी पर्याप्त पिएं। डीप ब्रीदिंग और स्ट्रेचिंग लाभ देगी। नींद नियमित रखें। कैफीन सीमित करें। हल्की वॉक से रक्त संचार सुधरेगा। अनुशासित रूटीन स्वास्थ्य को स्थिर रखेगा। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

कुंभ – नाइन ऑफ वांड्स

धैर्य, आत्म सुरक्षा और अंतिम प्रयास की भावना उभरेगी। मन थका हुआ लगेगा, फिर भी हार मानने को तैयार नहीं होगा। परिवार में सीमाएं तय करने की जरूरत महसूस होगी। होममेकर जिम्मेदारियां संभालते हुए खुद का ध्यान रखेंगी। आर्थिक मामलों में बचाव की रणनीति अपनानी होगी। बिजनेस में पिछले अनुभवों से सीख लेकर आगे बढना होगा। भरोसा चुनिंदा रहेगा।

करियर – जॉब में जिम्मेदारियां बढेंगी। मैनेजमेंट फील्ड में रिस्क मैनेजमेंट जरूरी होगा। कॉमर्स सेक्टर में डिफेंसिव स्ट्रैटजी अपनाएं। फ्रीलांसर क्लाइंट बाउंड्री तय करेंगे। लॉ फील्ड में केस का निर्णायक चरण आएगा। मीटिंग्स कड़ी रहेंगी। आज तैयारी और धैर्य ही सफलता दिलाएंगे। लव – पार्टनर के साथ दूरी या रक्षात्मक रवैया हो सकता है। लॉन्ग टर्म रिलेशन में पुराने घाव उभरेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में इंतजार भारी लगेगा। मित्रता में सीमाएं जरूरी होंगी। अविवाहित भरोसा बनाने में समय लेंगे। भावनाएं संभली रहेंगी। आज प्रेम में सुरक्षा प्राथमिक रहेगी। धीरे खुलें। दबाव न बनाएं। सहानुभूति दिखाएं। हेल्थ – एनर्जी कम महसूस हो सकती है। नींद पूरी लें। हाइड्रेशन बढाएं। हल्की स्ट्रेचिंग लाभ देगी। ओवरएक्जर्शन से बचें। इम्यूनिटी सपोर्ट जरूरी है। तनाव कम करने के लिए ब्रीदिंग करें। पुराने दर्द पर ध्यान दें। रिकवरी में समय लगेगा। लकी कलर – रस्ट ऑरेंज, लकी नंबर – 9

मीन – स्ट्रेंथ

आंतरिक साहस, करुणा और शांत आत्मबल प्रबल रहेगा। मन संयम से स्थितियों को साधेगा। परिवार में कठिन विषय भी शांति से सुलझेंगे। गृहिणी कोमलता से व्यवस्था संभालेंगी। बच्चे आत्मविश्वास और धैर्य सीखेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिर कदम लाभ देंगे। बिजनेस में दबाव को समझदारी से संभाला जाएगा। शक्ति प्रदर्शन नहीं, सहनशीलता काम आएगी। भावनाएं संतुलित रहेंगी।

करियर – जॉब में कठिन काम शांति से पूरे होंगे। मैनेजमेंट फील्ड में पीपल हैंडलिंग आपकी ताकत बनेगी। कॉमर्स सेक्टर में भरोसे से डील आगे बढेगी। फ्रीलांसर दबाव में भी क्वालिटी बनाए रखेंगे। लॉ फील्ड में संयमित तर्क प्रभावी रहेगा। मीटिंग्स शांत और निर्णायक रहेंगी। आज सॉफ्ट पावर से प्रगति मिलेगी। लव – पार्टनर की भावनाओं को समझने का समय मिलेगा। लॉन्ग टर्म रिलेशन में विश्वास गहराएगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में सहनशीलता दूरी कम करेगी। मित्रता में भी सहारा मिलेगा। अविवाहित सौम्य और मजबूत कनेक्शन चाहेंगे। भावनाएं स्थिर रहेंगी। प्रेम में कोमलता ही शक्ति बनेगी। अहंकार से बचें। धीरे आगे बढें। हेल्थ – हृदय और रक्त संचार संतुलन में रहेंगे। मसल्स में मजबूती आएगी। ओवरएक्जर्शन से बचें। नियमित योग और ब्रीदिंग फायदा देगी। पानी और पोषण संतुलित लें। धैर्यपूर्ण रूटीन से लंबे समय का सेहत सुधरेगा। लकी कलर – पेल गोल्ड, लकी नंबर – 1

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *