Ravi Kishan and Pawan Singh danced at the Gorakhpur Festival | गोरखपुर महोत्सव में झूमे रवि किशन और पवन सिंह: ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ पर दर्शकों ने किया गमछा डांस, देखें VIDEO – Gorakhpur News

Actionpunjab
2 Min Read



गोरखपुर महोत्सव में आयोजित भोजपुरी नाइट लोगों के लिए यादगार बन गई। इस कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा और संगीत के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरा माहौल झुमा दिया। हजारों की संख्या में लोग पवन सिंह को देखने और सुनने के लिए घंटों पहले

.

कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन के मंच पर आने से हुई। दर्शकों ने तालियों और नारों से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रवि किशन ने पवन सिंह को मंच पर बुलाया। जैसे ही पवन सिंह मंच पर आए, पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। पवन सिंह ने एक के बाद एक अपने हिट गाने गाए। उनके गानों पर खासकर युवा जमकर झूमते नजर आए। मंच से पवन सिंह गाना गा रहे थे और सामने बैठी ऑडियंस अपनी सीट से खड़े होकर उन्हीं गानों को दोहराती और नाचती दिखी। पूरा माहौल भोजपुरी संगीत के रंग में रंग गया।

‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ और ‘लॉलीपॉप लागेलु’ जैसे सुपरहिट गानों पर लोगों ने गमछा लहराया और खूब मस्ती की। हर तरफ उत्साह और खुशी का माहौल था। लोग अपने मोबाइल फोन से इस यादगार पल को रिकॉर्ड करते नजर आए।

रवि किशन और पवन सिंह की जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आई। दोनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री ने कार्यक्रम में और जान डाल दी। भोजपुरी नाइट में मौजूद हर शख्स इस शानदार शाम को लंबे समय तक याद रखने वाला है।

ऊपर फोटो पर क्लिक करके VIDEO देखिए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *