Shubham Grover Ferozepur Jail Haryana Gangster Extortion Network | गैंगस्टर रोहित ने गुर्गे के जरिए शूटर हायर किया: व्यापारियों से रंगदारी मांगता था; लुधियाना में एनकाउंटर के बाद हुआ खुलासा – Ludhiana News

Actionpunjab
6 Min Read


एनकाउंटर में घायल शूटर को ले जाते हुए पुलिस।

विदेशों में बैठे गैंगस्टर व्यापारियों से रंगदारी मांगने के लिए जेल नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। लुधियाना में हुए रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों के एनकाउंटर के बाद खुलासा हुआ कि विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने फिरोजपुर जेल में बंद अपने गुर्गे

.

अब तक की पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि फिरोजपुर जेल में बंद शुभम ग्रोवर सीधे तौर पर रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है। उसके जरिए ही वह अलग-अलग शहरों में व्यापारियों से रंगदारी मांगता है। लुधियाना के सिविल सिटी में कपड़ा व्यापारी हिमांशु से भी शुभम ग्रोवर के जरिए ही 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा।

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा।

तीन शूटर गिरफ्तार, क्रिमिनल रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

कपड़ा व्यापारी के रंगदारी न देने पर उसकी दुकान पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर अब पुलिस गिरफ्त में हैं। दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने सुमित उर्फ अलट्रोन उर्फ टुंडा, संजू और सुमित को गिरफ्तार किया है। संजू व सुमित एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हुए हैं।

सुमित उर्फ टुंडा से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस ने सुमित उर्फ टुंडा को एनकाउंटर के दौरान दबोच लिया था। पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची और अब उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सुमित टुंडा के जरिए महिंदर ढलाणा के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। जबकि बाकी दो अभी गंभीर रूप से घायल हैं और उनसे अभी पूछताछ नहीं हो सकती है।

दो आरोपी 19 साल के एक 21 साल का

पुलिस ने जो तीन शूटर गिरफ्तार किए हैं उनमें से दो 19 साल के हैं और एक 21 साल का है। पुलिस के मुताबिक सुमित उर्फ टुंडा न्यू प्रेम नगर बैकसाइड रोजगार्डन घुमारमंडी का रहने वाला है और उसकी उम्र 21 साल है।

वहीं संजू फुल्लांवाल गैस एजेंसी टैंकी मोहल्ला का रहने वाला है और उसकी उम्र 19 साल है। सुमित कुमार दुगरी एलआईजी फ्लैट का रहने वाला है और उसकी उम्र भी 19 साल है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट, छीना झपटी व नशा तस्करी से संबंधित पर्चे दर्ज हैं। अभी पुलिस आरोपियों का क्रिमिनल रिकार्ड खंगाल रही है।

अस्पताल में दाखिल एनकाउंटर में घायल शूटर।

अस्पताल में दाखिल एनकाउंटर में घायल शूटर।

गैंगस्टर शुभम ग्रोवर ने खोले पूरे नेटवर्क के राज, जानिए

फिरोजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस: कपड़ा व्यापारी हिमांशु ने जब पुलिस को शिकायत दी तो उसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस केस की एक कड़ी फिरोजपुर जेल में कैद गैंगस्टर शुभम ग्रोबर से जुड़ी है। पुलिस ने शुभम ग्रोवर को नामजद किया और उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

शुभम ग्रोवर ने किया था महिंदर ढलाणा से संपर्क: पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुभम ग्रोवर से जब लुधियाना में पूछताछ की गई तो उसने जानकारी दी कि महिंदर ढलाणा से उसने संपर्क किया था। उसके बाद ही महिंदर ढलाणा ने कपड़ा व्यापारी को फोन करके रंगदारी मांगी थी।

रंगदारी न देने पर डराने के लिए करवाई थी फायरिंग: कपड़ा व्यापारी ने फोन के बाद जब उन्हें 50 लाख की रंगदारी नहीं तो उन्होंने कारोबारी को डराने के लिए उसकी दुकान पर फायरिंग करवाई थी ताकि वह डर के रंगदारी दे दे।

महिंदर ढलाणा के जरिए किया शूटरों से संपर्क: शुभम ग्रोवर ने हिमांशु से रंगदारी मांगने के लिए महिंदर ढलाणा नाम के व्यक्ति से संपर्क किया। उसने ही हिमांशु को फोन करके कहा कथा कि वह रोहित गोदारा गैंग का आदमी है और उसे 50 लाख रुपए रंगदारी चाहिए। रंगदारी न देने पर महिंदर ढलाणा नाम के व्यक्ति ने ही आगे तीन शूटरों को हायर किया।

शुभम के जरिए मिली शूटरों की सूचना: पुलिस ने जब शुभम ग्रोवर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की तो उसने ही शूटरों के बारे में जानकारी दी। शुभम की जानकारी पर पुलिस तीन दिन से शूटरों को फॉलो कर रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वो भागने लगे और इसी दौरान एनकाउंटर हो गया।

शहर में ठिकाने बदलकर रहे रहे थे शूटर: सूत्रों के अनुसार तीनों शूटर वारदात के दिन से एक साथ शहर में ठिकाने बदलकर रह रहे थे। अब वो शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे।

कौन है गैंगस्टर शुभम ग्रोवर

शुभम ग्रोवर हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है और फिरोजपुर जेल (पंजाब) में कैद है। पुलिस के मुताबिक शुभम ग्रोवर गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा हुआ है और वह रंगदारी व जबरन वसूली करवाता है। उसके खिलाफ Arms Act, जबरन वसूली और रंगदारी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *