Punjab-Ludhiana-AAP-MLA-Raid-Drug-Abuse-News | AAP विधायक की नशे पर रेड: पान खोखा वाले से मिली पन्नियां,भोला बोले-बिहार से आकर पंजाबियों को मार रहे – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read


लुधियाना में विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल खोखे पर रेड करने पहुंचे।

पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने नशा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। भोला ने हलका पूर्वी के अलग-अलग इलाकों में नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसा है।

.

वीडियो सामने आया है जिसमें विधायक भोला द्वारा एक खोखे पर रेड की गई। उन्होंने नशे का सामान बेचने वाले व्यक्ति की जमकर क्लास लगाई। लोगों ने खोखे से नशे में इस्तेमाल होने वाले पेपर भी बरामद किए।

भोला ने इलाका पुलिस को सख्त आदेश दिए कि वह नशा तस्करों के बड़े मगरमच्छों को पकड़ने ना की छोटी मछलियों को। भोला ने पुलिस को कहा कि खोखे वाले से सख्ती से पूछा जाए कि वह नशे में इस्तेमाल होने वाला सामान कहां से लाता है कौन इसे सप्लाई करता है।

भोला ने पुलिस से कहां कि इलाके में नशा कही बिकना चाहिए। बच्चे खराब हो रहे है मैं ये सहन नहीं करूंगा। एसएचओ से भी कह दिया है कि प्रत्येक खोखे वाले को अच्छे से चैक करें।

खोखे से मिली नशे में इस्तेमाल किए जाने वाली पन्नियां।

खोखे से मिली नशे में इस्तेमाल किए जाने वाली पन्नियां।

अब पढ़िए वीडियो में विधायक भोला ने क्या बोला

MLA भोला-तुम ने तीन लोगों को क्या बेचा। जो बेचा वो दिखाओ। अगर अपने आप दिखाओगे तो ठीक है नहीं तो जेल भी जाओगे और खोखा भी बंद करवाओगे।

खोखे वाला-मैं चिट्टा नहीं बेचता मैं सिर्फ पेपर बेचता हूं।

MLA भोला-कहां के रहने वाले हो।

खोखे वाला-बिहार का रहने वाला हूं।

MLA भोला-बिहार से आकर पंजाबियों को मारने लगे हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *