Pakistan Border Terror Camps Active; Iran Protest Deaths; Sambhal Violence FIR | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पाकिस्तान बॉर्डर पर 8 आतंकी कैंप; ईरान के हिंसक प्रदर्शन में 12 हजार मौतें, संभल हिंसा में ASP अनुज समेत 20 पर होगी FIR – Uttar Pradesh News

Actionpunjab
11 Min Read


.

कल की बड़ी खबर पाकिस्तान बॉर्डर पर 8 आतंकी कैंप के एक्टिव होने की जानकारी से जुड़ी रही। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी में हुई संभल हिंसा से जुड़ी है। कोर्ट ने उस समय CO रहे अनुज चौधरी समेत 20 पुलिस वालों पर FIR के आदेश दिए हैं।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  • PM मोदी का कार्यालय (PMO) नई बिल्डिंग ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में शिफ्ट हो सकता है।
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ED बनाम TMC मामले की सुनवाई करेगा। ED का आरोप है कि I-PAC डायरेक्टर प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी ने रुकावट पैदा की।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. आर्मी चीफ बोले- पाकिस्तान बॉर्डर पर 8 आतंकी कैंप एक्टिव, किसी भी हरकत का जवाब दिया जाएगा

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकी कैंप के बारे में जानकारी दी।

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकी कैंप के बारे में जानकारी दी।

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पाकिस्तानी बॉर्डर के पास 8 आतंकी कैंप एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि हम नजर रखे हुए हैं और अगर किसी भी तरह की हरकत होती है तो जवाब जरूर दिया जाएगा। आर्मी चीफ ने बताया कि 2025 में 31 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिनमें ज्यादातर पाकिस्तानी थे। इनमें पहलगाम हमले के आतंकी भी थे, जिन्हें ऑपरेशन महादेव में मार गिराया गया।

1963 का पाक-चीन समझौता अवैध: आर्मी चीफ ने कहा कि भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच 1963 के समझौते को अवैध मानता है। जिसके तहत पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी में अपना क्षेत्र चीन को सौंप दिया था। हम वहां किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर…

2. ब्लिंकिट ने हटाया ’10 मिनट में डिलीवरी’ का दावा, हड़ताल और सरकार के दखल के बाद फैसला

ब्लिंकिट जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों ने अब ’10 मिनट में डिलीवरी’ का दावा हटा दिया है। सरकार के साथ हुई बैठक में ब्लिंकिट के अलावा स्विगी और जेप्टो ने भी भरोसा दिया है कि वे अब ग्राहकों से समय सीमा का वादा करने वाले विज्ञापन नहीं करेंगे। यह बदलाव डिलीवरी वर्कर्स की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है।

वर्कर्स की जान खतरे में नहीं होना चाहिए: सरकार ने कहा कि कंपनियों के बिजनेस मॉडल से किसी भी वर्कर्स की जान खतरे में नहीं होना चाहिए। 10 मिनट जैसी समय सीमा न केवल राइडर्स के लिए खतरनाक है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जोखिम पैदा करती है।

पढ़ें पूरी खबर…

3. यूपी में ASP अनुज चौधरी समेत 20 पर होगी FIR, संभल हिंसा में युवक को गोली मारने का आरोप

संभल हिंसा में ASP अनुज चौधरी समेत 20 अज्ञात पुलिसकर्मियों पर कोर्ट ने FIR के आदेश दिए हैं। आरोप है कि हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक युवक को गोली मार दी थी। युवक के पिता ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। आरोपियों में इंस्पेक्टर अनुज तोमर का नाम भी शामिल हैं।

अनुज चौधरी हिंसा के समय संभल के CO थे। अब वे फिरोजाबाद में बतौर ASP ग्रामीण पोस्टेड हैं। वहीं, इस मामले को लेकर SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा- हिंसा की ज्यूडिशियल इन्क्वायरी हो चुकी है। इसलिए ये FIR दर्ज नहीं की जाएगी। हम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

पढ़ें पूरी खबर…

4. बांग्लादेश टी-20 वर्ल्डकप भारत में न खेलने पर अड़ा, कहा- खिलाड़ियों की सुरक्षा टॉप प्रायोरिटी

सोमवार को ICC ने BCB की वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी थी। (फाइल फोटो)

सोमवार को ICC ने BCB की वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी थी। (फाइल फोटो)

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में नहीं खेलना चाहता। उसने ICC से दोबारा मांग की है कि बांग्लादेश के सारे मैच श्रीलंका में कराए जाएं। बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर भी रोक लगा दी।

बांग्लादेश क्यों भारत में नहीं खेलना चाहता है: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद से खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर बांग्लादेश लगातार वेन्यू बदलने की मांग कर रहा है।

पढ़ें पूरी खबर…

5. ईरान में अब तक 12 हजार लोगों की हत्या, जर्मनी बोला- ईरान में सरकार का खेल खत्म

ट्रम्प ने ईरान में प्रदर्शन कर रह लोगों को सरकारी इमारतों पर कब्जा करने की सलाह दी है।

ट्रम्प ने ईरान में प्रदर्शन कर रह लोगों को सरकारी इमारतों पर कब्जा करने की सलाह दी है।

ईरान के हिंसक प्रदर्शन में 12 हजार प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। यह दावा ब्रिटिश वेबसाइट ईरान इंटरनेशनल ने किया है। उसने बताया कि ये हत्याएं पिछले 17 दिनों में हुई हैं, जो ईरान के आधुनिक इतिहास का सबसे बड़ा हत्याकांड है। भारत दौरे पर आए जर्मनी के चांसलर फेडरिक मर्त्ज ने कहा कि ईरान में सरकार का खेल खत्म हो चुका है।

ट्रम्प बोले- मदद रास्ते में है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लोगों से प्रदर्शन जारी रखने अपील की है। उन्होंने कहा कि ईरान के देशभक्त प्रदर्शन करते रहें और अपनी संस्थाओं को अपने कब्जे में ले लें। मदद रास्ते में हैं। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों की हत्या में शामिल लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन: ईरान में प्रदर्शन महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक बदहाली के कारण हो रहे हैं। रियाल की कीमत गिरने से खाने-पीने और दवाओं के दाम बहुत बढ़ गए हैं। इस वजह से GenZ गुस्से में हैं।

पढ़ें पूरी खबर…

6. चांदी दो दिन में ₹20,000 बढ़कर ₹2.63 लाख/kg हुई, सोना ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम बिक रहा

सोने-चांदी ने लगातार दूसरे दिन भी ऑल टाइम का रिकॉर्ड बनाया। एक किलो चांदी की कीमत 6,256 रुपए बढ़कर 2,63,032 रुपए हो गई है। इससे पहले सोमवार को 13,968 रुपए बढ़ी थी। यानी दो दिन में चांदी 20,224 रुपए महंगी हो चुकी है।

सोना ₹1.40 लाख पहुंचा: 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 33 रुपए बढ़कर 1,40,482 रुपए के ऑल टाइम हाई पर ओपन हुआ। हालांकि, इसके बाद इसके दाम में गिरावट आई और ये 165 रुपए गिरकर 1,40,284 पर बंद हुआ।

पढ़ें पूरी खबर…

7. बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, 28 साल के ऑटो ड्राइवर को घर लौटते वक्त मारा चाकू

बांग्लादेश में अज्ञात बदमाशों ने 28 साल के हिंदू युवक समीर कुमार दास की पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या कर दी। उसका ऑटोरिक्शा भी लूट लिया। समीर रविवार शाम करीब 7 बजे ऑटोरिक्शा लेकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 2 बजे एक खेत में उसका शव मिला।

23 दिन में 7 हिंदुओं का मर्डर: बांग्लादेश में 23 दिनों के दौरान हिंदू की हत्या की ये 7वीं घटना है। भारत ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता जताई है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह बांग्लादेश की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: जम्मू-कश्मीर में LoC के पास दिखा संदिग्ध ड्रोन: सेना ने फायरिंग की तो पाकिस्तान की ओर भागा, 3 दिन में दूसरा मामला (पढ़ें पूरी खबर)
  2. इंटरनेशनल: अमेरिका में ग्रीनलैंड पर कब्जे का बिल पेश: 51वां राज्य बनाने का अधिकार मिलेगा, 300 सालों से यह डेनमार्क का हिस्सा (पढ़ें पूरी खबर)
  3. इंटरनेशनल: लंदन में 14 साल की सिख लड़की का गैंगरेप कराया: पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने फ्लैट में बंद किया; 200 सिखों ने घेरा डालकर छुड़ाया (पढ़ें पूरी खबर)
  4. मौसम: राजस्थान में तापमान माइनस 1°C, उत्तराखंड में झरना जमा: UP में 2 की मौत; हरियाणा में तापमान 0.6 °C; चंडीगढ़ में 17 जनवरी तक स्कूल बंद (पढ़ें पूरी खबर)
  5. स्पोर्ट्स: RCB चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL नहीं खेलेगी: नवी मुंबई-रायपुर होम ग्राउंड हो सकता है; बेंगलुरु विक्ट्री परेड में 11 लोगों की मौत हुई थी (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: ​​​​​​​जहां चुनाव, वहां ED ने फाइलें खोलीं: बंगाल से पहले 3 राज्यों में यही पैटर्न; महाराष्ट्र-दिल्ली-झारखंड के बाद तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में छापेमारी (पढ़ें पूरी खबर)
  7. नेशनल: ​​​​​​​जम्मू-कश्मीर के 5 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, आतंकियों से संबंध था: पाकिस्तानी एजेंसी ISI ने प्लांट किया था; LG मनोज सिन्हा ने कार्रवाई की (पढ़ें पूरी खबर)
  8. नेशनल: ​​​​​​​ डिलीवरी बॉय ने परफ्यूम लगाया तो दुकान मालिक ने पीटा: स्टोर में मुर्गा बनाया, थप्पड़ मारे; दिल्ली की घटना का वीडियो वायरल (पढ़ें पूरी खबर)
  9. साइंस: ​​​​​​​ISRO का रॉकेट फेल, फिर भी स्पेनिश सैटेलाइट एक्टिव:स्पेस से सिग्नल भेजा; कंपनी बोली- किस रास्ते से पहुंचा, पता लगा रहे (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

जेब में कोबरा लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा शख्स

मथुरा में एक शख्स को कोबरा सांप ने काट लिया। वह सांप को जेब में रखकर जिला अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टर से कहा कि साहब इलाज कर दो, इसी सांप ने काटा है। इसके बाद उसका इलाज किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मिथुन राशि वालों की बिजनेस में तरक्की के योग हैं। तुला राशि वालों का रुका काम आज बन सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *