Karnal Stray Dog Attack | Child Injured, Neighbor Saves Life; 8 Stitches | करनाल में आवारा कुत्तों का आतंक: बच्चे पर हमला कर किए घायल,पड़ोसी की मदद से बची जान, अस्पताल में आठ टांके – Karnal News

Actionpunjab
3 Min Read


वारदात की जानकारी देता मासुम राजदक्ष।

करनाल में आवारा कुत्तों के हमले की एक और घटना सामने आई है। घर के पास खेल रहे बच्चे पर तीन-चार कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे बचाया गया। परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने इलाज किय

.

घर के बाहर से सड़क पार करते ही हुआ हमला घायल बच्चे राजदक्ष ने बताया कि वह घर पर था और उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। उसने मां से पूछकर बाहर खेलने की इजाजत ली। उसकी मां घर के बाहर धूप में बैठी थी। बच्चा सड़क की दूसरी तरफ चला गया, तभी तीन-चार आवारा कुत्तों ने उस पर झपट्टा मार दिया और काटना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से बच्चा संभल भी नहीं पाया और जमीन पर गिर गया।

गली में बेठे आवारा कुत्ते।

गली में बेठे आवारा कुत्ते।

मां और पड़ोसी ने कुत्तों के चंगुल से बचाया बच्चे के शोर मचाने पर उसकी मां तुरंत मौके पर पहुंची। उसी समय एक पड़ोसी भी आ गया। दोनों ने मिलकर कुत्तों को भगाया और बच्चे को सुरक्षित निकाला। इसके बाद परिवार बिना देरी किए उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने घावों की सफाई कर टांके लगाए और इंजेक्शन भी लगाए गए।

पहले भी काट चुका है एक कुत्ता, फिर भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई बच्चे की मां रूबी ने बताया कि गली में एक कुत्ता ऐसा है, जिसने पहले भी कई लोगों को काटा है। नगर निगम की टीम पहले कुत्तों को पकड़कर ले गई थी, लेकिन कुछ समय बाद फिर छोड़ दिया गया। इसके बाद वही कुत्ता और ज्यादा आक्रामक हो गया है। अब गली में निकलते समय भी डर लगता है कि कहीं फिर किसी पर हमला न कर दे।

कुत्ते द्वारा काटा गया बच्चा राजदक्ष।

कुत्ते द्वारा काटा गया बच्चा राजदक्ष।

बाइक के पीछे दौड़ते हैं कुत्ते, हादसों का खतरा बच्चे के पिता अजय ने बताया कि आवारा कुत्ते कभी लोगों के पीछे दौड़ते हैं तो कभी बाइक के पीछे लग जाते हैं, जिससे गिरने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि इससे पहले भी इलाके में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया।

नगर निगम से शिकायत देने की तैयारी परिवार का कहना है कि आवारा कुत्तों को यहां से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि किसी और के साथ ऐसी घटना न हो। इसके लिए नगर निगम में शिकायत दी जाएगी। लोगों की मांग है कि सिर्फ पकड़कर छोड़ने की बजाय स्थायी और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *