महिला से अश्लील बातें करने पर दरोगा सस्पेंड:एटा थाने में हंगामा किया, अर्द्धनग्न होकर पुलिसकर्मियों से की अभद्रता

Actionpunjab
2 Min Read




एटा के बागवाला थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा चंद्रशेखर पर महिला से फोन पर अश्लील बातें करने का गंभीर आरोप लगा है। महिला की शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्यामनारायण सिंह ने दरोगा को तत्काल निलंबित कर दिया। बीते सोमवार को बागवाला थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी। शिकायत में महिला ने बताया कि 10 जनवरी को दरोगा उसके घर आया और उसके पति के बारे में पूछताछ की। महिला के अनुसार, दरोगा ने उसे धमकाया और मोबाइल नंबर मांगा। डर के कारण महिला ने नंबर दे दिया। इसके अगले दिन रात करीब 9 बजे दरोगा ने महिला को फोन किया और अश्लील बातें की। महिला ने इस बातचीत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और अपने पति के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। निलंबन के बाद हंगामा एसएसपी ने ऑडियो की जांच के बाद आरोपी दरोगा को तत्काल निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद, बीते बुधवार को चंद्रशेखर शराब के नशे में बागवाला थाने पहुंचा। वहां उसने अर्द्धनग्न होकर गाली-गलौज की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। एफआईआर और जांच पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल निलंबन के बाद आरोपी दरोगा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *