लुधियाना में भाजपा जिला प्रधान सियासी:35 सदस्यीय टीम घोषित, संगठन मजबूत करने को आठ उपप्रधानों की नियुक्ति

Actionpunjab
2 Min Read




पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में आगामी कौंसिल चुनावों और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जगराओं में अपनी सांगठनिक शक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया है। भाजपा जिला प्रधान डॉ. रजिंदर पाल शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए 35 सदस्यीय नई टीम की घोषणा कर दी है। इस नई टीम के जरिए पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब जमीनी स्तर पर आक्रामक और निर्णायक राजनीति के लिए तैयार है। संतुलित और आक्रामक संगठन डॉ. शर्मा ने अपनी नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का बेहतरीन तालमेल बिठाया है। संगठन को मजबूती देने के लिए 8 उपप्रधानों, 3 जनरल सचिवों और 5 सचिवों की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने इस बार महिला नेतृत्व और युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी है, ताकि समाज के हर वर्ग तक भाजपा की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। भाजपा जिला टीम का मुख्य ढांचा: विभिन्न मोर्चों की कमान पार्टी ने अलग-अलग वर्गों को साधने के लिए मोर्चों के संयोजकों की भी तैनाती की है: विपक्ष को कड़ा संदेश जिला प्रधान डॉ. रजिंदर पाल शर्मा की इस घोषणा ने जगराओं के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी और सक्रिय टीम का गठन यह दर्शाता है कि भाजपा अब पंजाब में ‘बैकफुट’ के बजाय ‘फ्रंटफुट’ पर खेलने की तैयारी में है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस नई घोषणा से भारी उत्साह देखा जा रहा है। टीम के अन्य सदस्यों में जिंदर पाल धीमान, विशाल गोयल, दर्शन लाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर जमीनी पकड़ को और मजबूत किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *