![]()
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार जिले में प्री-बजट को लेकर किसानों व पार्षदों के साथ बैठक करेंगे, वह सुबह करीब 10 बजे एचएयू आ सकते हैं, वह शाम 4 बजे तक हिसार में रहेंगे। इस दौरान वह चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में बजट को लेकर किसानों व कृषि वैज्ञानिकों संग चर्चा करेंगे। इस दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह करीब बजे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में पार्षदों व सरपंचों के साथ प्री-बजट पर सुझाव ले सकते हैं। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा उपस्थित रहेंगे। हिसार में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को डीसी महेंद्र पाल एवं एसपी शशांक कुमार सावन ने विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा डीसी ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा घेरा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नजर न आए। इसके पश्चात डीसी एवं एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए, पार्किंग स्थलों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, चिकित्सा सुविधा एवं अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष बल दिया। एसपी ने सीसीटीवी से निगरानी के आदेश एसपी शशांक कुमार सावन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात पुलिस को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि रूट डायवर्जन, ट्रैफिक कंट्रोल एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर पहले से ठोस योजना तैयार की जाए। हिसार में धारा-163 रहेगी लागू वहीं जिलाधीश महेंद्र पाल ने आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा अन्य स्थलों के दौरे के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थलों पर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में वर्णित प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल को ड्रोन नियम 2021 के तहत रेड जोन घोषित करते हुए निषेधाज्ञा के आदेश पारित किए गए हैं।
हिसार में प्री-बजट की मीटिंग सीएम लेंगे आज:धारा-166 लागू, सुबह से शाम तक शहर में रहेंगे, मंत्री गंगवा होंगे शामिल
Leave a comment