![]()
जयपुर में मकर सक्रांति पर्व की शाम हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। एक मकान की छत पर आकर गोली गिरी। युवक के हाथ के सहारे गोली आकर गिरने से उसके मामूली चोट आई है। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस ने गोली को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर के राणा कॉलोनी में अशोक योगी का घर है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वह घर की छत पर बैठे थे। हल्का अंधेरा होने के साथ ही आतिशबाजी शुरू हो गई थी। इसी दौरान आसमान की ओर से कोई चीज उनके हाथ से होकर छत पर आकर गिरी। हाथ पर गिरने से अशोक चोटिल हो गए। छत पर गिरी चीज को देखने पर गोली जैसी प्रतीत हुई। अंदेशा हुआ कि आतिशबाजी के दौरान हवाई फायर करने से गोली उनके छत पर आकर गिरी है। शास्त्री नगर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाकर गोली को जब्त किया। एडि. डीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह का कहना है- एफएसएल टीम बुलाकर सबूत जुटाए गए है। गोली जैसी चीज मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। उसके बाद ही फायरिंग हुई या नहीं इसका पता चल सकेगा।
जयपुर में मकर सक्रांति पर्व पर हवाई फायरिंग!:छत पर आकर गिरा गोली, युवक के हाथ पर आई चोट
Leave a comment