नोएडा में 80 लाख के चक्कर में गवाएं 18 लाख:निवेश के नाम पर ठगी, वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा, पहली बार में सात हजार का मिला मुनाफा

Actionpunjab
2 Min Read



साइबर ठगों ने सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले इंजीनियर नर्मदेश्वर झा से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 18 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने पीड़ित को 30 प्रतिशत तक मुनाफा होने का झांसा दिया। पीड़ित ने विश्वास कर कई बार में रकम ट्रांसफर की।

.

नोएडा सेक्टर 31 स्थित निठारी गांव के रहने वाले नर्मदेश्वर झा शेयर बाजार में भी रुचि रखते हैं। 16 दिसंबर 2025 को अनिल गोयल नाम के व्यक्ति के संपर्क में आए थे। व्यक्ति ने शेयर बाजार की एक्सपर्ट बताया। खुद के निर्देशन में शेयर बाजार ग्रुप से जुड़कर रकम निवेश कर 30 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का दावा किया। व्यक्ति ने इंजीनियर के मोबाइल पर एप का लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया।

पहली बार में साढ़े सात हजार मुनाफा इंजीनियर ने 16 दिसंबर को 50 हजार रुपए लगाए तो एक दो दिनों में ही साढ़े सात हजार रुपए का मुनाफा हुआ। रकम बैंक खाते में ट्रांसफर होने पर इंजीनियर को विश्वास हो गया। फिर क्या था। जैसे-जैसे ठग कहते जाते। वैसे-वैसे इंजीनियर करता जाता। आठ जनवरी तक इंजीनियर ने कई बार में 18 लाख रुपये ठगों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।

80 लाख का दिखा मुनाफा एप पर 80 लाख रुपये से ज्यादा का पोर्टफोलियो दिखने लगा। इंजीनियर ने पूरी रकम को निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने कर व ट्रांसफर फीस के नाम पर और रकम मांगी। इंजीनियर को शक हो गया। रकम मांगने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित ने परेशान होकर एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *