![]()
पानीपत में समालखा विधानसभा से पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मंत्री जयंत के तुगलक रोड स्थित सरकारी आवास पर दोपहर 3:30 बजे पार्टी जॉइन की। रविंद्र एक बार निर्दलीय विधायक चुने गए थे और उनका राजनीतिक करियर मुख्य रूप से इसी क्षेत्र पर केंद्रित रहा है। मच्छरौली एक किसान परिवार से आते हैं और राजनीति में आने से पहले उनका कोई राजनीतिक संबंध नहीं था। वह पूर्व पुलिसकर्मी भी रह चुके हैं। BJP लहर के बावजूद जीते थे
2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में, उन्होंने भाजपा की लहर के बावजूद समालखा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर को 20,373 मतों के बड़े अंतर से हराया था। 2019 के विधानसभा चुनाव में, वह फिर से मैदान में उतरे लेकिन कांग्रेस के धर्म सिंह छौक्कर से हार गए। हाल ही में हुए 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें 21,132 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा के मनमोहन भड़ाना विजयी हुए। इस तरह की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत
मच्छरौली ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अपने निर्वाचन क्षेत्र के गरीब मतदाताओं को स्वास्थ्य और शैक्षिक संस्थानों तक मुफ्त परिवहन सेवा की पेशकश करके की थी। बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के, उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करके और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर समालखा की राजनीति में अपनी पहचान बनाई।
पानीपत के पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली RJD में शामिल:दिल्ली में मंत्री जयंत के आवास पर समर्थकों संग ली सदस्यता, पूर्व पुलिसकर्मी भी रह चुके
Leave a comment