माघ मेले आग से मुजफ्फरनगर डीएम के भतीजे की मौत:टेंट में आग लगने से झुलस गया था मानस, इलाज के दौरान हुई मौत

Actionpunjab
2 Min Read




प्रयागराज के माघ मेले में टेंट में आग लगने से मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्र के भतीजे 22 साल के मानस मिश्र की दर्दनाक मौत हो गई। मानस माघ मेला के सेक्टर 5 टेंट में था। गुरुवार की देर रात टेंट में आग फैल गई। लपटें उठने से मानस आग से झुलस गया था। फायर सर्विस ने आग पर काबू पा लिया था। 90 फीसद झुलस चुके मानस को एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेला एसपी नीरज पांडेय के मुताबिक, आग माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर 5 के अन्नपूर्णा मार्ग स्थित एक टेंट में लगी थी। मानस सराय इनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां का रहने वाला था। परिवार वालों का कहना है कि मानस मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा का भतीजा था। माघ मेले में अब तक आग की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। टेंटों के साथ सामान जले हैं। मंगलवार को काली मार्ग सेक्टर पांच स्थित श्रीरामनाम एवं मानस प्रचार संघ के शिविर में आग लगी थी। बुधवार को सेक्टर चार में तुलसी मार्ग पर कमलेश्वर नाथ पांडेय की ओर से बड़े व छोटे ब्रम्हा के नाम से लगे शिविर में आग लगी थी जिसमें आठ टेंट जलकर राख हो गए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *