फर्जी साइबर अधिकारी बना राजस्थान का युवक गिरफ्तार:पंचकूला के पीड़ित से ठगे थे 7.31 लाख, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

Actionpunjab
2 Min Read




पंचकूला पुलिस नले फर्जी साइबर सेल अधिकारी बनकर फ्राॅड करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजस्थान अलवर के हमीरपुर निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के बैंक खाते में 2 लाख 10 हजार रुपये की फ्रॉड राशि पाई गई है। जिसे कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर को उसे एक कॉल प्राप्त हुआ। कॉलर ने खुद को मुंबई साइबर सेल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल बताते हुए कहा कि शिकायतकर्ता की आईडी से 21 फर्जी बैंक खाते खुले हुए हैं, जिनका उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स तस्करी में प्रयोग किया गया है तथा 25 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया।
स्काइप वीडियो कॉल पर जोड़ कर डराया
इसके बाद कॉल को अन्य कथित साइबर सेल अधिकारी को ट्रांसफर किया गया, जिसने स्काइप पर वीडियो कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता को जोड़ा। ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच व सीबीआई के नाम से फर्जी अरेस्ट वारंट भेजा और स्क्रीन शेयरिंग करवा कर सभी खातों की जांच के बहाने 7 लाख 31 हजार रुपये की ठगी कर ली।
दूसरे प्रदेशों में चल रही छापेमारी : डीसीपी डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ चल रही है। जिससे कि ठगी की रकम की बरामदगी, नेटवर्क की कड़ियों और सह-आरोपियों की पहचान की जा सके। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा सहित अन्य राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *