लुधियाना में लूट के 4 आरोपी गिफ्तार:घर में घुसकर वारदात को दिया था अंजाम, 65 हजार बरामद, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

Actionpunjab
2 Min Read




लुधियाना जिले के जगराओं पुलिस ने लैहदी भैणी इलाके में हथियारों के बल पर हुई लूटपाट के मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया, जहां पूछताछ में उन्होंने कई अन्य आपराधिक वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए 65 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काका और गुरदीप ( गांव काउंके कलां के रहने वाले) और काकू और सोनू ( लंडे फाटक, जगराओं के रहने वाले) के रूप में हुई है। 10 जनवरी की सुबह हुई घटना बता दे कि पीड़ित मोहम्मद सहरोज आलम, बिहार (हाल निवासी लैहदी भैणी, जगराओं के रहने वाले) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगराओं में मूंगफली बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं।मोहम्मद सहरोज आलम के अनुसार, यह घटना 10 जनवरी की सुबह ढाई बजे हुई। धारदार हथियार के बल पर लूट उस समय वह अरशद आलम और अन्य साथियों के साथ अपने घर के कमरे में सो रहे थे। तभी चार युवक जबरन कमरे में घुस आए, जिनके हाथों में तेजधार हथियार थे।एक आरोपी ने तलवार उनकी गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी, जबकि दूसरे ने गाली-गलौज कर डराया। फोन और नकद चुराकर फरार तीसरे आरोपी ने मूंगफली और गजक बेचकर कमाए गए पैसों से भरा बैग ले लिया, और चौथे ने चार्ज पर लगे सभी मोबाइल फोन चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।घटना की गंभीरता को देखते हुए जगराओं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और उनसे और भी खुलासे होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *