World News Updates; Trump Pakistan China

Actionpunjab
3 Min Read


34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का गाजा पीस प्लान दूसरे चरण में पहुंच चुका है। ट्रम्प ने गाजा के प्रशासन और पुनर्निर्माण के लिए नेशनल कमेटी फॉर द एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ गाजा (NCAG) के गठन का ऐलान किया है। इसे गाजा में लंबे समय तक शांति, पुनर्निर्माण और आर्थिक पुनरुत्थान के लिए 20 सूत्रीय रोडमैप का अहम हिस्सा बताया गया है।

यह कमिटी डॉ. अली शा’थ के नेतृत्व में काम करेगी। डॉ. शा’थ एक तकनीकी विशेषज्ञ (टेक्नोक्रेट) प्रशासक हैं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, डॉ. शा’थ गाजा में बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं (जैसे पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा) को बहाल करने, नागरिक संस्थाओं को मजबूत करने और रोजमर्रा की जिंदगी को स्थिर करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, राष्ट्रपति ट्रम्प की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ पीस का एक कार्यकारी बोर्ड बनाया गया है। इस बोर्ड का गठन योजना को लागू करने के लिए किया गया है। बोर्ड के प्रमुख सदस्यों में मार्को रुबियो (विदेश मंत्री), स्टीव विटकॉफ (विशेष राजदूत), जरद कुश्नर (विशेष दूत), सर टोनी ब्लेयर (पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री) समेत कई लोग शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

ट्रम्प बोले- पाकिस्तानी PM ने 10 लाख लोगों की जान बचाने के लिए शुक्रिया कहा था; भारत-पाक संघर्ष रुकवाने का दावा किया

यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क सिटी में शुक्रवार को एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाई थी। ट्रम्प ने बताया कि पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने 10 लाख लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें शुक्रिया कहा था।

ट्रम्प ने यह बयान दक्षिणी बोलेवार्ड सड़क का नाम बदलकर ‘डोनाल्ड जे ट्रम्प बुलेवार्ड’ रखे जाने के मौके पर दिया। उन्होंने कहा,‘एक साल में हमने 8 शांति समझौते कराए। गाजा में वॉर रुकवाई, मध्य-पूर्व में शांति लाई। भारत और पाकिस्तान जैसे दो परमाणु ताकत वाले देशों को लड़ने से रोका।’

हालांकि भारत ने इन दावों का लगातार खंडन किया है। भारत हमेशा कहता आया है कि भारत-पाक के बीच सीजफायर में किसी तीसरे देश का कोई हस्तक्षेप था।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *