भदोही में निशुल्क स्वास्थ्य महामेला आयोजित:सपा विधायक जाहिद बेग ने किया शुभारंभ, मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

Actionpunjab
2 Min Read




भदोही में शनिवार को हेरिटेज एएमआई हॉस्पिटल वाराणसी द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य महामेला का आयोजन किया गया। नगर के अबंरनीम के नीचे आयोजित इस मेले का शुभारंभ सपा विधायक जाहिद बेग ने फीता काटकर किया। इस महामेले में हेरिटेज एएमआई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की। इनमें हृदय रोग, टीबी रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग और स्त्री रोग शामिल थे। डॉ. दिलीप, डॉ. विशाखा, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अखिल, डॉ. प्रताप मुखर्जी और डॉ. वंशिका ने मरीजों का इलाज किया और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। विधायक जाहिद बेग ने इस आयोजन के लिए हॉस्पिटल और चिकित्सकों की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ऐसे आयोजन जनहित और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होते हैं। विधायक ने आगे कहा कि धन के अभाव में गरीब मरीज अक्सर वाराणसी या बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं, जहां उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपने मर्ज दिखाने और इलाज कराने की सुविधा मिलती है। उन्होंने इन शिविरों को समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस अवसर पर सभासद हसीब खां, गुलाम हुसैन संजरी, अनस अंसारी, इमरान हबीब, अब्दुला हबीब और अयूब अंसारी बाबू सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *