![]()
अलवर में एक कॉलेज छात्रा को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिव्यांशु जोशी उसकी चाचा की लड़की का परिचित है। इसी कारण उससे बातचीत होती रहती थी। साल 2022 में आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और इसके बाद वह लगातार फोन कर दोस्ती का दबाव बनाने लगा, लेकिन छात्रा ने इससे इनकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में आरोपी ने उसकी स्नैप चैट आईडी हैक कर ली और फोन कर धमकी दी कि उसके पास उसके न्यूड फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वह वायरल कर देगा। साथ ही, आरोपी ने कंपनी बाग में मिलने के लिए भी दबाव बनाया। डर के कारण छात्रा ने आरोपी का पीछा छुड़ाने के लिए उसे 5 हजार रुपए दे दिए। पिता के पैसे गायब होने पर खुला राज
आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करता रहा। भय के चलते छात्रा समय-समय पर उसे पैसे देती रही। हाल ही में आरोपी ने फोन कर 50 हजार रुपए की मांग की, जिस पर छात्रा ने घर में रखे अपने पिता के 50 हजार रुपए आरोपी को दे दिए। जब घर से रुपए गायब होने का पता चला और पिता ने पूछताछ की, तो छात्रा ने पूरी घटना परिजनों को बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। फोन कर मानसिक दबाव बनाते थे
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि दिव्यांशु जोशी ने एक गिरोह बना रखा है, जो छात्राओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे रुपए ऐंठता है। इस गिरोह में हिमांशु, हृदेश, सोयब, सहवाग और कार्तिक शामिल हैं। पीड़िता के अनुसार, ये सभी आरोपी मुख्य आरोपी दिव्यांशु के कहने पर उसे फोन कर मानसिक दबाव बनाते थे।
अलवर में छात्रा के फर्जी न्यूड फोटो-वीडियो बनाकर धमकाया:डरी पीड़िता ने आरोपी को 50 हजार दिए; 6 लोगों का गिरोह करता था ब्लैकमेल
Leave a comment