Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Actionpunjab
2 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Devanahalli Accident: Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार की देर रात को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ट्रेन उस वक्त उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गुजर रही थी। इसके बाद वहीं ट्रेन को रोका गया और जांच की गई।

जांच में कुछ नहीं मिलने के बाद करीब 31 मिनट बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। तेजस राजधानी दरअसल राजधानी एक्सप्रेस का ही अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें बेहतर इंटीरियर, आधुनिक LED डिस्प्ले और ऑटोमैटिक दरवाजे जैसी सुविधाएं हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

कर्नाटक के देवनहल्ली में तेज रफ्तार टिपर लॉरी ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

कर्नाटक के देवनहल्ली तालुक में स्टेट हाईवे पर अगालाकोट गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार टिपर लॉरी ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक देवनहल्ली से बुडिगेरे रोड की ओर जा रहे थे।

हादसे के बाद लॉरी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है।

दिल्ली नगर निगम का रिकॉर्ड, साल 2025-26 में 2700 करोड़ से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। 31 दिसंबर 2025 तक एमसीडी के असेसमेंट एंड कलेक्शन विभाग ने 2700 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला है। यह पिछले साल की तुलना में करीब 45% ज्यादा है। इस दौरान प्रॉपर्टी टैक्सपेयर की संख्या बढ़कर 12,43,375 हो गई है। जो कि साल 2024-25 में कुल 10,31,177 थे।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *