![]()
गोरखपुर के गोला ब्लॉक के हटवा दुबे पूरा गांव की रहने वाली स्मृति दुबे ने जयपुर में आयोजित ‘मिसेज इंडिया’ प्रतियोगिता में स्मृति ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और बुद्धिमानी का परिचय देते हुए ‘मिसेज इंडिया चार्मिंग क्वीन’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। बेंगलुरु में डायरेक्टर, जयपुर में क्वीन स्मृति दुबे की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वह केवल फैशन की दुनिया तक सीमित नहीं हैं। वह वर्तमान में बेंगलुरु की एक नामी आईटी कंपनी में एसोसिएट डायरेक्टर के ऊंचे पद पर काम कर रही हैं। घर, ऑफिस और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने जिस तरह इस नेशनल लेवल की प्रतियोगिता की तैयारी की, वह काबिल-ए-तारीफ है। गांव में जश्न का माहौल जैसे ही स्मृति की जीत की खबर हटवा दुबे पूरा गांव और गोला क्षेत्र में पहुंची, लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर इस जीत का जश्न मनाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मृति ने यह साबित कर दिया है कि गांव की बेटियां और बहुएं अगर ठान लें, तो वे किसी भी वैश्विक मंच पर अपना लोहा मनवा सकती हैं। बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने स्मृति को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण अंचल की उन हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखती हैं। स्मृति की जीत केवल एक ताज की जीत नहीं है, बल्कि यह उनके कठिन परिश्रम और व्यक्तित्व की जीत है।
IT डायरेक्टर बनीं 'मिसेज इंडिया चार्मिंग क्वीन':गोरखपुर की स्मृति ने 'मिसेज इंडिया' कांटेस्ट में किया शानदार प्रदर्शन, जयपुर में हुआ आयोजन
Leave a comment