रात साढ़े 10 बजे वनकर्मियों पर हमला:जंगल से काटी लकड़ियों को जब्त करेन गए थे, कइयों को चोटें आई, दो गाड़ियों के शीशे तोड़े

Actionpunjab
2 Min Read




अलवर के अकबरपुर रेंज के काली खोल में धोक की अवैध कटाई रोकने पहुंची वनकर्मियों पर रात करीब साढ़े 10 बजे ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें करीब 5 बनकमि्रयों को चोटें आई हैं। दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए।। करीब 100 की संख्या में बताए हमलावरों ने लकड़ी जब्त करते वक्त पथराव व लाठियों से हमला किया है। आखिर में वनकर्मियों ने भाग कर जान बचाई। असल में वन विभाग की टीम ने पहले शनिवार सुबह कार्रवाई थी फिर दोबारा रात में पहुंची टीम को धौक की लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर मिला। इसे जब्त कर लाते समय ग्रामीणों ने वनकर्मियों को घेर लिया। एसीएफ अंकुश जिंदल व आला अधिकारी रात को ही मौके पर पहुंचे। एसएचओ अकबरपुर सीमा कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों ने वनकर्मियों की गाड़ियों पर हमला कर दिया। घायल वनकर्मियों ने बताया कि 4 गाड़ियों वनकर्मी गए थे। अकबरपुर रेंजर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी दो गाड़ियों के ग्रामीणों ने शीशे तोड़ दिए व लाठी-डंडों से मारपीट की। एक गाड़ी, पुलिस की गाड़ी के साथ बाहर निकल गई। वहीं हम अन्य तीन गाड़ियों के साथ जान बचाकर दूसरे रास्ते से निकले। इस संबंध में एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि राजकार्य में बाधा डाली गई, वनकर्मियों से मारपीट भी की गई। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उधर, अलवर एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हमला करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने की बात कही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *