बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर हादसा:घने कोहरे के कारण आधा दर्जन से अधिक वाहन टकराए, 12 घायल

Actionpunjab
1 Min Read




बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में पाठशाला चौकी के समीप सुबह के समय कम दृश्यता के चलते आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ते चले गए। पीछे से आ रहे वाहन चालक क्षतिग्रस्त वाहनों से टकराते रहे, जिससे कई ड्राइवर और कार सवारों को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे अथॉरिटी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया गया।
दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोहरे में धीमी गति से चलें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और फॉग लाइट का प्रयोग करें। फिलहाल, पुलिस और हाईवे अधिकारी पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *